फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Abdul Karim Tunda Arrested

आखिरकार शिकंजे में

Mon, 19 Aug 2013 12:13 AM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Mon, 19 Aug 2013 12:13 AM IST
विज्ञापन
Abdul Karim Tunda Arrested

चाहे लश्कर सरगना के निर्देश पर बड़ी आतंकी कार्रवाई के लिए आते हुए उसे सुनियोजित तरीके से धर लिया गया हो या पाकिस्तान में अपनी अनदेखी से आहत आखिरी वक्त गुजारने की हसरत लिए भारत में घुसते समय वह शिकंजे में फंस गया हो, अब्दुल करीम टुंडा की गिरफ्तारी निर्विवाद रूप से एक बड़ी सफलता है।

विज्ञापन


अबू सलेम की मंशा पर पानी फिरने और इकबाल मिर्ची की मौत के बाद टुंडा के पकड़े जाने से आतंकवाद के खिलाफ अगर हमारा हौसला बुलंद हुआ है, तो यह पाकिस्तान में बैठे भारत-विरोधी गतिविधियों का जाल बुनते आतंकी सरगनाओं के लिए उतना ही हताशाजनक है।
विज्ञापन


सर्वाधिक वांछित अपराधियों में से एक टुंडा उर्फ हकीम जी के अपराधों की सूची उसकी उम्र की तरह ही लंबी है। देश में कम से कम चालीस बम धमाकों में उसका हाथ है। पोटेशियम क्लोरेट और अमोनियम नाइट्रेट को मिलाकर बम बनाने में उसकी महारत इतनी रही है कि पिछले दिनों बोधगया में हुए विस्फोटों तक में उसकी संलिप्तता का संदेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जीवन में बढ़ई, कबाड़ कारोबारी, रंगरेज, कपड़ा व्यवसायी, होम्योपैथ डॉक्टर जैसे विभिन्न पेशे उसने जिस तरह अपनाए, आतंकवाद के रास्ते पर चलने के बाद भी बम बनाने से लेकर युवाओं को इस रास्ते पर लाने, फंड उगाहने और मदरसा चलाने जैसे कई काम उसने किए।

पाकिस्तान में वह दाऊद इब्राहिम का नजदीकी था, लश्कर के मुखिया हाफिज सईद के साथ अक्सर घूमता था, तो सिमी और बब्बर खालसा इंटरनेशनल से भी उसकी साठगांठ थी। उसने बांग्लादेश में आतंकियों को प्रशिक्षण दिया, तो नेपाल में लंबे समय तक रहते हुए भारत में जाली नोटों की आपूर्ति का काम करता रहा था।

लिहाजा अब वह अपने गुनाहों की सजा तो खैर भुगतेगा ही, उसकी गिरफ्तारी का एक और महत्वपूर्ण पक्ष यह है कि उससे मुंबई हमले समेत कई आतंकी घटनाओं और पाकिस्तान में सक्रिय भारत-विरोधी नेटवर्क के बारे में बहुत कुछ पता चल सकेगा।


टुंडा की गिरफ्तारी का एक सबक यह भी है कि कोई चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून से नहीं बच सकता। उम्मीद करनी चाहिए कि टुंडा की गिरफ्तारी कई और दुर्दांत आतंकवादियों को कानून के शिकंजे में कसने की वजह बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed