फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   a bikini that will clean sea water

वाह! आ गई ऐसी बिकिनी जो साफ करेगी पानी की गंदगी, जानिए कैसे

Thu, 15 Oct 2015 08:22 AM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 08:22 AM IST
विज्ञापन
a bikini that will clean sea water

क्या आप सोच सकते हैं कि एक बिकनी पूरे समुद्र को साफ कर सकती है? लेकिन तकनीक के कमाल से कुछ भी संभव है। हाल ही में एक ऐसी बिकिनी बनाई गई है जो समंदर में प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों को दूर करेगी। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय ने 'द स्पॉन्ज बिकिनी सूट' नाम से एक बिकनी बनाई है जिसे पहन कर जब कोई तैराक समंदर में उतरेगा तो असर दिखाएगी।

विज्ञापन


मेट्रो.कॉ.यूके की खबर के मुताबिक इस नई खोज को वियरेबल टेकनोलॉजी प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार भी मिला है।

इसे एक नए खास तरह के मैटीरियल से बनाया गया है जिसे स्पॉन्ज नाम दिया गया है। यह स्पॉन्ज समुद्र में जमे तेल और कैमिकल से निकलने वाले हानिकारक तत्वों को अपने अंदर सोख लेता है और पानी साफ करता है।
विज्ञापन


हल्की और किफायती है यह नई बिकिनी

a bikini that will clean sea water

यह अपने वजन से 25 गुना ज्यादा गंदगी सोख सकता है। इसमें 3डी प्रिंटिंग का भी प्रयोग किया गया है। चूंकि ये प्रदूषण फैलाने वाले तत्व इस स्पॉन्ज के बहुत अंदर जा कर फंसते हैं, इसलिए यह किसी भी तरह इंसान की त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते।

इसे इलेक्ट्रिकल इंजीनियर विभाग के प्रोफेसर मिहरी ऑजकन ने बनाया है। उनका कहना है,''यह बहुत किफायती है और इससे पर्यावरण को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचेगा।'' यही नहीं, इसे रीसाइकिल भी किया जा सकता है। इसे इसी आकार में बनाया गया है ताकि स्विमसूट जैसा पतला दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed