फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   woman spinter pt usha

उड़न परी पीटी ऊषा

Wed, 29 Aug 2012 12:00 PM IST
विनीता वशिष्ठ
विनीता वशिष्ठ Updated Wed, 29 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
woman spinter pt usha
भारत के सर्वकालिक महान एथलीटों में शुमार और 'उड़न परी' के नाम से जानी जाने वाली पीटी ऊषा ने एथलेटिक्स में भारत का नाम ऊंचा किया। पी टी ऊषा का पूरा नाम पिलावुळ्ळकण्टि तेक्केपरम्पिल उषा है। उनका जन्म 27 जून 1968 को केरल में हुआ। 'भारतीय ट्रैक एंड फ़ील्ड की रानी' कहलाने वाली पीटी ऊषा ने एशियाई खेलों में भारत को अभूतपूर्व सफलता दिलाई। नई दिल्ली एशियाड में ऊषा ने 100 मीटर और 200 मीटर में रजत पदक जीतकर तहलका मचा दिया। एक साल बाद ही कुवैत में एशियाई ट्रैक और फ़ील्ड प्रतियोगिता में एक नए एशियाई कीर्तिमान के साथ उन्होंने 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। इससे न केवल भारत में एथलेटिक्स में संभावनाएं जगीं बल्कि नए खिलाड़ी भी इस ओर आकर्षित होने लगे। उषा ने अब तक 101 अन्तरराष्ट्रीय पदक जीते हैं। इस समय वे दक्षिण रेलवे में अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। 1985 में उन्हें पद्मश्री व अर्जुन पुरस्कार दिया गया। भारत में एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के लिए ऊषा दौड़-कूद विद्यालय चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed