फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   प्रिंसिपल ने ईमेल में की गुजरात मॉडल की आलोचना, बीजेपी ने की शिकायत

प्रिंसिपल ने ईमेल में की गुजरात मॉडल की आलोचना, बीजेपी ने की शिकायत

Fri, 04 Mar 2016 01:46 AM IST
Updated Fri, 04 Mar 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। कॉलेज के प्रिंसिपल ने अपने स्टूडेंट्स को वोटिंग के बारे में सलाह देता एक संदेश भेजा है। इस संदेश में नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल की आलोचना की गई है। हालांकि प्रिंसिपल फादर फ्रेजर मैस्कारेनहास ने अपने बचाव में कहा है कि उनका संदेश किसी पार्टी विशेष के खिलाफ नहीं था।

फादर मैस्कारेनहास ने कहा, मैंने अपने संदेश में किसी एक व्यक्ति या संस्था का नाम नहीं लिया है। यह बस वोट डालने से पहले छात्रों की समझ बढ़ाने के मकसद से भेजा गया था। उस लेटर इससे ज्यादा कुछ नहीं है।

पढ़ें ब्लॉगः फादर बोलें तो गलत, बाबा बोलें तो

प्रिंसिपल की तरफ से भेजा गया यह ईमेल कॉलेज की वेबसाइट पर भी पब्लिश किया गया है। इसमें लिखा है, मानव विकास के सारे सूचकांक और सांस्कृतिक ध्रुवीकरण दिखाता है कि गुजरात का पिछले 10 साल का अनुभव बेहद खराब रहा है।

इस संदेश में कांग्रेस की फूड सिक्यॉरिटी और रोजगार योजना की तारीफ भी की गई है। संदेश के मुताबिक, दुनिया और देश के सामने मौजूद आपातकालीन आर्थिक हालात में इन योजनाओं की तारीफ अमर्त्य सेन और ज्यॉं द्रेज जैसे नामी समाज विज्ञानियों ने भी की है।

इस संदेश में छात्रों को सलाह दी गई है कि ऐसे नेताओं का समर्थन न करें जो भारत के सेक्युलर तानेबाने के लिए खतरा हों। संदेश कहता है, कॉरपोरेट पूंजी और सांप्रदायिक ताकतों के गठजोड़ के सत्ता में आने की संभावना हमारे सेक्युलर लोकतंत्र के लिए असल खतरा है।

जब प्रिंसिपल से पूछा गया कि उन्होंने चुनाव के बीच में इस तरह का ईमेल क्यों भेजा, तो उन्होंने कहा, मैंने गुजरात मॉडल को परखने के लिए कुछ बातें कही हैं और कांग्रेस सरकार जैसे अन्य मॉडल्स पर भी बात की है। मैंने निष्पक्ष होने की हर संभव कोशिश की है। अपने स्टूडेंट्स को वोट डालने के लिए प्रेरित करना मेरा फर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed