फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   5 world's slimmest smartphone

दुनिया के पांच सबसे पतले स्मार्टफोन, आपने देखें क्या?

Tue, 16 Dec 2014 11:55 AM IST
Updated Tue, 16 Dec 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
5 world's slimmest smartphone

भारत में वीवो एक्स5 मैक्स (Vivo X5Max) को लॉन्च किया गया है। इसकी मोटाई महज 4.75एमएम है। यह दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन है। इसकी कीमत 32,980 रुपए तय की गई है।

विज्ञापन


फोन का डिस्प्ले 5.5 इंच है। फोन 1.7 गीगाहर्ट्ज ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ है। 128 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट। फोटोग्राफी के लिए फ्लैश सहित 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 2,000एमएएच की है।

विज्ञापन

ओपो आर5 4.85एमएम

5 world's slimmest smartphone

ओपो ने सिंगापुर के एक इवेंट के दौरान ओपो आर5 (oppo R5) को पेश किए है, इसकी मोटाई महज 4.85एमएम है। ओपो आर5 में 5.2 इंच की फुल एचडी एमोलेड स्क्रीन दी गई है। ये ऑक्टाकोर (क्वाड 2.1गीगाहर्ट्ज+ क्वाड 1.5गीगाहर्ट्ज)  क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर के साथ है। इसके अलावा 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी गई है।

आर5 में रैपिड चार्जिंग टेक्नोलॉजी VOOC का इस्तेमाल किया गया है। फोन की बैटरी 2000mAh की है। 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी कीमत 499 डॉलर (करीब 30,597 रुपए) है।

जियोनी ईलाइफ एस 5.5

5 world's slimmest smartphone

जियोनी ने अपनी एस सीरीज स्मार्टफोन ईलाइफ एस5.5 लॉन्च किया है। फोन की मोटाई केवल 5.5एमएम है और इसे मैटेलिक फ्रेम से कवर किया गया है।

फोन में 5 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड प्लस स्क्रीन दी गई है। प्रोसेसर के तौर पर जियोनी ईलाइफ एस 5.5 में ऑक्टाकोर के साथ 1.7 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए 13.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा और 5.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। जियोनी ईलाइफ एस5.5 की कीमत 19,497 रुपए है।

विज्ञापन

वीवो एक्स3 5.75एमएम

5 world's slimmest smartphone
वीवो एक्स5 से पहले कंपनी वीवो एक्स3 लॉन्च को लॉन्च कर चुकी है। वीवो एक्स3 महज 5.75एमएम मोटा है।

वीवो एक्स में 720पी की 5 इंच डिस्‍प्ले दिया गया है। फोन 1.5 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करता है। एक्सटर्नल मैमोरी के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है।

एलईडी फ्लैश सहित 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वीवो एंड्रॉयड के 4.2 जेलीबीन पर चलता है। चीन में फोन की कीमत 2498 युआन (करीब 26 हजार रुपए) है।

हुआवेई एसेंड पी6 6.18एमएम

5 world's slimmest smartphone

हुआवेई ने अपने सबसे स्लिम (पतला) स्मार्टफोन के तौर पर 6.18एमएम का एसेंड पी6 भारतीय बाजार में लॉन्च किया है।

हुआवेई एसेंड पी6 को जब इसे जून में पेश किया था, उस समय ये दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन था। लेकिन अब यह फोन पांचवें पायदान पर पहुंच चुका है।

हुआवेई एसेंड पी6 की लंबाई 132.65 एमएम और चौड़ाई 65.5 एमएम है और इसका वजन करीब 120 ग्राम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed