जरूर जानें, अमेजन फायर स्मार्टफोन के 5 कमाल फीचर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपना पहला स्मार्टफोन अमेजन फायर लॉन्च कर दिया है।
कंपनी ने इस स्मार्टफोन को गोरिल्ला ग्लास डिस्प्ले को रबर के फ्रेम से सुरक्षित किया है। अमेजन फायर स्मार्टफोन को 4.7 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जो 720पी रेजल्यूशन पर काम करता है।
प्रोसेसर की बात करें तो एड्रीनो 300 जीपीयू सहित 2.2 गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रेगन प्रोसेसर और 2जीबी रैम के साथ काम करता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये फायर ओएस 3.5 के साथ है।
फोन का मुख्य कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जबकि सेकेंड्री कैमरा 2.1 मेगापिक्सल है। फोन 32जीबी और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वर्जन में मौजूद है। अमेजन फायर में 2,400 एमएएच बैटरी इस्तेमाल की है।
इन सारे सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के साथ कंपनी ने इस फोन में यूजर्स को कई यूनिक फीचर्स भी दिए हैं। जानिए इन कमाल के फीचर्स के बारे में।
1- फायरफ्लाई बटन का कमाल
अगर आपको कोई किताब दिखाई और आप उस किताब को खरीदने की इच्छु रखते हैं तो बस मोबाइल से किताब की फोटो खींचें, इसके बाद फायरफ्लाई बटन के जरिए आपको पता चला जाएगा कि उस किताब को आप कहां से और कितने दाम में खरीद सकते हैं।
इतना ही नहीं अगर बैकग्राउंड में कोई म्यूजिक सुनाई देता है तो भी ये फोन आपको उस म्यूजिक के लिए सीधे कनेक्ट कर सकता है।
2-चोरी नहीं होगा फोन डेटा
ये फोन पूरी तरह से एनक्रिप्शन डेटा तकनीक पर काम करता है। अगर आपका स्मार्टफोन चोरी या गुम हो जाता है तो भी आपको डेटा के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। फोन में मौजूद खास सॉफ्टवेयर की वजह से आपका प्राइवेट डेटा कोई अन्य व्यक्ति नहीं पढ़ सकता।
मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट (एमडीएम) नाम के एंटरप्राइज सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर के साथ फोन की लोकेशन जान सकता है, दूर से ही उसका डेटा मिटा सकता है।
3-मैडे बटन का कमाल
अमेजन ने फायर फोन में एक मैडे (Mayday) नाम के बटन का इस्तेमाल किया है। इस बटन के जरिए कंपनी आपको कस्टमर सर्विस सपोर्ट की सुविधा देने का वादा करती है।
इस बटन को टच करते ही आपको वीडियो कॉल के जरिए कस्टमर एक्जीक्यूटिव से कनेक्ट कर दी है। जहां आपकी अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
4-3D तस्वीरें देखें
3D डिस्प्ले होने के कारण इस फोन की पिक्चर क्वालिटी बेहद शानदार होगी। इसमें चार फ्रंट फेसिंग कैमरा हैं जो यूजर के कमांड के अनुसार काम करेंगे।
चार फ्रंट फेसिंग कैमरा के लिए इंफ्रारेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। अमेजन ने फोटो को स्टोर करने के लिए अनलिमिडेट क्लाउड ड्राइव सर्विस की सुविधा भी दी है।
5-कमाल के ऐप्स
अमेजन ने फायर फोन के लिए 'व्हिस्परकास्ट' (Whispercast ) टूल दिया है। इस टूल के जरिए यूजर्स फायर फोन, किंडल फायर टैबलेट और अन्य किंडल डिवाइसेज को मैनेज कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से बुक्स, फाइल्स और प्राइवेट ऐप स्टोर जैसे ऐप्स हटाई जा सकती हैं।
अमेजन फायर यूएस ने 25 जुलाई से बिक्री के लिए मौजूद होगा। एटी एंड टी नेटवर्क अनुबंध के साथ 32जीबी फोन की कीमत 199 डॉलर है।
कंपनी ने अभी इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है कि अमेजन फायर स्मार्टफोन भारत में कब तक उपलब्ध होगा।