फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   5 stories parking

साढ़े पांच करोड़ की पांच मंजिली पार्किंग पांच माह बाद होगी तैयार

Fri, 31 Oct 2014 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Fri, 31 Oct 2014 02:40 AM IST
विज्ञापन
किला रोड और आसपास के मार्केट के दुकानदारों और यहां आने वाले शहरवासियों के लिए खुशखबरी है।
विज्ञापन


किला रोड पर भगत सिंह पार्क में बन रही पांच मंजिली मल्टी स्टोरी पार्किंग जल्द बनकर तैयार हो जाएगी। पार्किंग के ऊपर कामर्शियल मार्केट भी बनेगा।

रेहड़ी लगाने वालों को इस मल्टी स्टोरी पार्किंग में दुकान लगाने के लिए स्थाई जगह भी दी जाएगी। पांच करोड़ की लागत से बन रही पार्किंग अब पांच माह में बनकर तैयार होने की उम्मीद है।

इससे यहां के दुकानदारों और शहरवासियों को अपने वाहन सड़क पर खड़े नहीं करने पड़ेंगे।

किला रोड शहर की सबसे व्यस्ततम मार्केट है। किला रोड के अलावा यहां आसपास के दूसरे मार्केट वालों को भी इसका लाभ मिलेगा। सबसे बड़ी सुविधा जाम से निजात से मिलेगी।
विज्ञापन


पार्किंग का काम लगभग डेढ़ साल पहले शुरू हुआ था, जिसे अभी तक पूरा हो जाना था। लेकिन कई दिक्कतों और विभाग की लेटलतीफी के कारण काम पूरा नहीं हो सका।
ये होगा पार्किंग में
पांच मंजिली पार्किंग के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर में 500 स्कूटर और बाइक खड़ी करने की जगह होगी। प्रथम तल पर यहां आस-पास जाम लगाने वाले 20 रेहड़ी वालों को दुकान लगाने के लिए जगह दी जाएगी, इससे इन्हें स्थाई रोजगार भी मिलेगा। ऊपर दो और तीन मंजिल पर शानदार मार्केट होगा। जिसके लिए सुविधायुक्त कामर्शियल दुकान बनाई जाएंगी। इसका काम अब तेजी से किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के बीएंडआर विभाग का दावा है कि विगत दिनों आ रही दिक्कतें दूर हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण हर हाल में मार्च 2015 तक पूरा कर लिया जाएगा। पिछले दिनों कुछ दिक्कतें थीं, उसे दूर कर लिया गया है। पार्किंग बनने से यहां लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी।
प्रदीप रंजन, एसई लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed