फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   5 million sewer line will be in the 15 colonies

5 करोड़ से 15 कालोनियों में पड़ेगी सीवर लाइन

Fri, 23 May 2014 01:31 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Fri, 23 May 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 अगर आप शहर की उन कालोनियों में रह रहे हैं जहां पर पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। सीवर कनेक्शन नहीं है तो ये खबर आपके लिए खुशखबरी होगी। पानी निकासी की व्यवस्था से महरूम शहर की 15 कालोनियों में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत सीवर लाइनें डाली जाएंगी। इसके लिये विभाग ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। बाकायदा प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज भी दिया गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो प्रस्ताव पास होने के बाद जल्द ही इन कालोनियों में काम शुरू हो जाएगा। सीवर लाइन पड़ने के बाद से शहर भर के लोगों को पानी निकासी की समस्या से निजात मिल जाएगी।

लगभग 5 करोड़ आएगी लागत
जनस्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत शहर की 15 कालोनियों को चिन्हित किया गया है। इन 15 कालोनियों में सीवर लाइनें डाली जाएंगी। इसके लिये कुल 4 करोड़ 90 लाख रुपये का बजट भी तय किया गया है। इस बजट की अप्रूवल के लिये ही प्रपोजल को उच्च अधिकारियों के पास भेजा गया है।
विज्ञापन


20 किलोमीटर पड़ेगी लाइन
इन 15 कालोनियों में लगभग 20 किमी लंबाई में सीवर की लाइन डाली जाएगी। यहां पर 8 से 12 इंच चौड़ाई वाली पाइप लाइनें डाली जाएंगी। मुख्य गलियों में तो 12 इंच पाइप लाइन डाली जाएंगी, वहीं अन्य गलियों में आबादी के हिसाब से पाइपों का प्रयोग किया जाएगा। प्रत्येक कालोनी में 1 किमी से कुछ लंबी पाइप लाइन डाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होगा फायदा
सीवर लाइनें डालने का सबसे अधिक फायदा आम लोगों को होगा। अभी तक इन कालोनियों में पानी निकासी का कोई खास प्रबंध नहीं है। गंदे पानी की निकासी नालियों के जरिये होती है। ये नालियां या तो दूसरी कालोनियों के सीवर में मिलती हैं या फिर गंदे नाले में। इसी कारण नालियां अधिकतर समय ओवरफ्लो रहती हैं। पानी निकासी न होने से गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है या फिर आसपास पड़े खाली प्लाटों में जाता है। गंदा पानी इकट्ठा होने के कारण मच्छरजनित बीमारियों का डर भी लोगों में बना रहता है।

===================
पूरे शहर को मिलेगा फायदा
ऐसा नहीं है कि जिन 15 कालोनियों में सीवर लाइनें डाली जानी हैं, सिर्फ उन्हीं कालोनी के लोगों को फायदा होगा। सीवर लाइनें पड़ने के बाद शहर भर की व्यवस्था पर असर पड़ेगा। इन 15 कालोनियों की पानी निकासी की सही व्यवस्था न होने से अन्य कालोनियों के सीवर पर भी बोझ बना हुआ है। नई सीवर लाइनें डलने से अन्य कालोनियों की सीवर लाइनों से भी बोझ काफी हद तक कम हो जाएगा। गंदा पानी तो उतना ही निकलना है, लेकिन व्यवस्था उचित होने के कारण ही ये फर्क पड़ेगा।
=======================
इन कालोनियों में डाली जाएगी सीवर लाइन
भगत सिंह कालोनी
चावला कालोनी एक्सटेंशन
गोविंद नगर
हनुमान नगर एक्सटेंशन
जीवन नगर एक्सटेंशन
कबीरपुर कालोनी
कैलाश नगर एक्सटेंशन
मायापुरी एक्सटेंशन
पटेल नगर
ऋषि कालोनी
शादीपुर कालोनी
शास्त्री कालोनी एक्सटेंशन
शिव कालोनी एक्सटेंशन
सिद्धार्थ कालोनी
विकास नगर एक्सटेंशन
====================
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed