फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   5 big screen smartphone launched in India recently

पांच बड़ी स्क्रीन के लेटेस्ट और किफायती स्मार्टफोन

Fri, 25 Apr 2014 07:23 AM IST
Updated Fri, 25 Apr 2014 07:23 AM IST
विज्ञापन
5 big screen smartphone launched in India recently

बड़ी स्क्रीन डिवाइस की श्रेणी में भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जोलो ने क्यू सीरीज में 6.0 इंच डिस्प्ले के साथ क्यू 2500 लॉन्च किया है।

विज्ञापन


डुअल सिम सपोर्ट के साथ क्यू 2500 में 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन वाला एचडी आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। क्यू 2500 में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.2 जेलीबीन पर आधारित है। क्यू 2500 ऑटोफोकस के साथ 8.0 मेगापिक्सल रियर और 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन

इसलिए आपको फेसबुक से किया जा सकता है अनफ्रेंड

साथ ही 1जीबी रैम तथा 4जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त 32जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी की भी सुविधा दी गई है। फोन में चिपसेट के तौर पर एमटीके 6582 और सीपीयू में 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पावर बैकअप के लिए 3000 एमएएच बैटरी दी गई है जो कि कंपनी के अनुसार 2जी और 3जी में 600 घंटे का स्टैंडबॉई टाइम और 2जी में 40 घंटे और 3जी में 15 घंटे का टॉकटाइम देने में सक्षम है। इसकी कीमत 14,499 रुपए है

Trending Videos

कार्बन टाइटेनियम हेक्सा, कीमत 16,990 रुपए

5 big screen smartphone launched in India recently

कार्बन टाइटेनियम हेक्सा में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्‍प्ले का इस्तेमाल किया गया है। ये मीडिया टेक 1.5 गीगाहर्ट्ज हेक्साकोर प्रोसेसर, 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ काम करता है।

13 मैगापिक्सल रियर और 5.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा और पावर बैकअप के लिए 2050 एमएएच की बैटरी दी गई है। टाइटेनियम हेक्सा डुअल सिम आधारित इस फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस की सुविधा दी गई है। इसकी कीमत 16,990 रुपए तय की गई है।

माइक्रोमैक्स कैनवस डूडल 3, कीमत 8,500 रुपए

5 big screen smartphone launched in India recently

भारतीय मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स ने 6 इंच डिस्प्ले के कैनवस डूडल3 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारा है।

कैनवस डूडल3 1.3 गीगाहर्ट्ज डुअल-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर, 512 एमबी रैम और 4जीबी स्टोर के साथ काम करता है। यह एंड्रॉयड ओएस 4.2.2 जेली बीन वर्जन पर आधारित है। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल मुख्य और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

WhatsApp ने अपने ब्लॉग में बताईं हैरान करने वाली बातें


फोन 2500mAh की बैटरी दी गई है, कंपनी का दावा है ये 9 घंटे तक का टॉक टाइम और 260 घंटे तक का स्टैंडबाई टाइम देने में सक्षम है। कनेक्टिविटी के लिए में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीआरएस, ऐज, 3जी, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी की सुविधा दी गई है।

माइक्रोमैक्स कैनवस डूडल3 डुअल सिम सपोर्ट करता है और इसकी कीमत 8,500 रुपए है।

एचटीसी ‌डिजायर 816, कीमत 23,990 रुपए

5 big screen smartphone launched in India recently

हाल ही में एचटीसी ने भारतीय बाजार में एचटीसी डिजायर 816 में 5.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) का डिस्प्ले दिया गया है और ये फोन 1.6 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन 400 क्वॉड-कोर प्रोसेसर और 1.5 जीबी रैम है। एचटीसी ‌डिजायर 816 की इंटरनल स्टोरेज 8 जीबी है। साथ ही, माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट भी है जिसके जरिए 128 जीबी तक मैमोरी को बढ़ाया जा सकता है।

पीछे की तरफ 13 मेगापिक्सल और सामने की ओर 5 मेगापिक्सल्स कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 2600mAh की है। इसके अलावा डुअल सिम सपोर्ट, 3G, वाई-फाई, एनएफसी और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स शामिल हैं। एचटीसी डिजायर 816 की कीमत 23,990 रुपए है।

सोनी ने एक्सपीरिया टी2, कीमत 25,990 रुपए

5 big screen smartphone launched in India recently

सोनी ने एक्सपीरिया टी2 अल्ट्रा में 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 6.0 इंच का ओएलईडी डिस्‍प्ले दिया गया है। वजन 173 ग्राम है। डुअल सिम आधारित एक्सपीरिया टी2 अल्ट्रा में बेहतर परफार्मेंस के लिए स्नैपड्रेगन क्वाडकोर 1.4 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर का उपयोग किया गया है।

फोन में 13.0 मेगापिक्सल कैमरा है जो कि बेहतरीन फोटोग्राफी का अनुभव देने में सक्षम है। इसके अतिरिक्त विडियो कॉलिंग के लिए 1.1 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है। फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.2 जेलीबीन पर आधारित है साथ इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम प्रोसेसर का भी इस्तेमाल किया गया है।

एक्सपीरिया टी2 अल्ट्रा में पावरफुल बैटरी बैकअप के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन में 1जीबी रैम और 8जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32जीबी तक डाटा उपयोग किया जा सकता है।

फोन में एनएफसी, मीडिया ब्राउजर, 3डी गेम्स और ईमेल आदि की सुविधा के अतिरिक्त कई अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं दी गई हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में यूएसबी, वाईफाई, ब्लूटूथ और हॉट स्पॉट आदि की सुविधा शामिल है। भारत में यह फोन सोनी सेंटर के अलावा लगभग सभी मोबाइल स्टोर्स पर 25,990 रुपए की कीमत पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed