{"_id":"c2df80ee813adcc6dd9d5fe52b78b47d","slug":"5-acre-fire-began-destroying-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से 5 एकड़ में लगी फसल स्वाहा","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
आग लगने से 5 एकड़ में लगी फसल स्वाहा
Fatehabad
Updated Fri, 18 Apr 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्हड़ी -सुलहेड़ा रोड पर पड़ने वाले सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास खेतों में गेहूं की फसल कटाई के बाद बचे हुए फूसे मे आग लग गई। हवा तेज होने के चलते आग तेजी से आगे की तरफ फैलने लगी।
आसपास के किसानों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचतीं तब तक खेतों में लगी फसलें स्वाहा हो चुकी थीं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग पर काबू पाने मे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को एक घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
आग पर काबू तो पा लिया गया मगर इतने में गांव कन्हड़ी बसाउ राम की दो एकड़ और रामफल की भी दो एकड़ सहित सुलहेड़ा गांव के किसानों की 5 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नही चल पाया है। किसानाें ने सरकार से मुआवजे की भी मांग की है।
विज्ञापन