फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   406 jobs in bank for clerk.

बैंक में क्लर्कों की बंपर भर्ती, 406 पद खाली

Fri, 16 Jan 2015 10:17 AM IST
Updated Fri, 16 Jan 2015 10:17 AM IST
विज्ञापन
406 jobs in bank for clerk.

यूको बैंक द्वारा प्रायोजित बिहार ग्रामीण बैंक में 406 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में अधिकारी वर्ग-I के 133 पद, अधिकारी वर्ग II के 33 पद, अधिकारी वर्ग III के 05 पद व क्लर्क के 235 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी।
विज्ञापन


अधिकारी वर्ग को 2 साल तथा कार्यालय सहायक को 1 साल का परिवीक्षा (प्रोबेशन) समय निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान तथा क्षेत्रीय भाषा 'हिंदी' का ज्ञान होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापित पदों में अधिकारी वर्ग-I के लिए 14,500 से 25,700 रुपये, अधिकारी वर्ग II के लिए 19,400 से 28,100 रुपये, अधिकारी वर्ग III के लिए 25,700 से 31,500 रुपये व कार्यालय सहायक (क्लर्क) के लिए 7200 से 19,300 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।

ऐसे करें, आवेदन

406 jobs in bank for clerk.

विज्ञापित पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन सितंबर-अक्तूबर 2014 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों-कॉमन लिखित परीक्षा-III में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

आईबीपीएस की लिखित परीक्षा में निर्धारित मानक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंको के आधार पर किया जायेगा।

विज्ञापित पदों के लिए सामान्य वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये व अन्य वर्ग के आवेदकों को 20 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में चालान के माध्यम से जमा करना होगा। योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए बिहार ग्रामीण बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।

ऑनलाइन आवेदन 23 जनवरी, 2015 से 06 फरवरी, 2015 के मध्य किए जा सकते हैं। पंजीकरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.bihargraminbank.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed