फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   4 smart Gadgets For you

कमाल के गैजेट्स, बैग से होता है फोन चार्ज

Sun, 22 Jun 2014 07:44 AM IST
Updated Sun, 22 Jun 2014 07:44 AM IST
विज्ञापन
4 smart Gadgets For you

केरल में पॉपी और जॉन्स जैसे बड़े ब्रैंड छाता बनाते हैं। पॉपी इस बार mp3 छातों के जरिए युवाओं को आकर्षित करना चाहते हैं। कंपनियां 32 जीबी स्टोरेज क्षमता के एमपी थ्री प्लेयर उतारेंगी।

विज्ञापन


कोझिकोड की कंपनी सन अंब्रेला एक ऐसा छाता बाजार में उतारेगी जिसमें पंखा भी लगा होगा। इस पंखे की क्षमता 20,000 घंटे तक की होगी। दोनों कंपनियों के ये हाई टेक छाते जल्द ही बाजार में उपलब्ध होंगे, इनकी कीमत 2,000 रुपए तक होगी।

विज्ञापन

स्मार्ट बल्ब की स्मार्ट रोशनी

4 smart Gadgets For you

एलजी इलेक्ट्रनिक्स ने ऐसा स्‍मार्ट बल्ब पेश किया है जो आइफोन और एंड्रॉयड फोन के साथ कनेक्ट हो सकता है।

ये स्मार्ट बल्ब वाई-फाई और ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट हो जाएगा, ये स्मार्ट बल्ब उस वक्त ब्लिंक करने लगेगा जब आपके फोन पर कोई कॉल आएगी।

कंपनी का दावा है कि ये स्मार्ट बल्ब एंड्रॉयड 4.3 या इससे अधिक एंड्रॉयड वर्जन के साथ आसानी से कनेक्ट हो सकता है। इसके अलावा ये आईओएस 6 या इससे अधिक पर काम करता है।

अगर इस 10 वॉट के स्मार्ट बल्ब को प्रतिदिन 5 तक जलाया जाता है तो ये 10 साल से ज्यादा समय तक काम करेगा। पार्टी मोड पर ये स्मार्ट बल्ब स्मार्टफोन से आने वाले म्यूजिक के मुताबिक ही ब्राइटनेस को मेंटेन करेगा।

ई सिगरेट के जरिए कॉल रिसीव

4 smart Gadgets For you

आपने ई सिगरेट का नाम तो सुना होगा, जिसमें आप बिना निकोटीन के सिगरेट का कश मर सकते हैं और सिगरेट के धुंए का छल्ला बना सकते हैं।

ये ई सिगरेट अब और हाईटेक व दिलचस्प हो चुकी है। 'सुपरस्मॉकर ब्लूटूथ' नाम की इस ई सिगरेट में अब ब्लूटूथ कनेक्टिविट का ऑप्‍शन भी शामिल किया गया है।

जिसको आप ब्लूटूथ इंबिल्ड डिवाइस जैसे मोबाइल फोन वगैरह से कनेक्ट कर सकते हैं और गाने प्ले कर सकते हैं।

ये ई सिगरेट एंड्रॉयड और आई ओएस ‌मोबाइल फोन के सा‌थ आसानी से कनेक्ट होकर काम करती है। पॉवर के लिए इसमें बैटरी इस्तेमाल की जाती है और अगल-अगल फंक्‍शन जैसे म्यूजिक प्ले, कॉल रिसीव के लिए बटन दिए गए हैं।

विज्ञापन

बैग करता है फोन चार्ज

4 smart Gadgets For you

कई बार रास्ते में गैजेट चार्ज न होने के कारण हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी से निजात देने के लिए लूमॉस कंपनी ने 'लूमॉस सोलर बैग' पेश किया है जो कि सूरज की रोशनी से ही आसानी से चार्ज कर सकता है।

यह दिखने में एक साधारण बैक बैग की ही तरह है। इसमें 2,200 एमएएच की बैटरी दी गई है। वैसे तो यह केवल धूप से ही चार्ज होता है। इस बैग पर पानी का भी असार नही होता है।

यदि आप किसी ऐसी जगह जा रहे हैं जहां आपको चार्जिंग जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है तो यह सोलर बैग एक बेहतर ऑप्शन है। इसकी कीमत 4,999 रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed