{"_id":"19d5c80438c33d14543973364680806b","slug":"30-thousand-snatched-truck-driver-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक की धुनाई कर 30 हजार छीने","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
ट्रक चालक की धुनाई कर 30 हजार छीने
Bhiwani
Updated Fri, 18 Apr 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिस्तौल के बल पर आधा दर्जन युवक एक ट्रक चालक की धुनाई कर उससे करीब 30 हजार 400 रुपये छीन ले गए। घटना देवसर मोड़ के पास की है।
युवकों की धुनाई चालक के हाथ व पांव की हड्डी टूट गई। उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
वाक्या बुधवार देर रात करीब एक बजे का है। खैरु (राजस्थान) वासी 22 वर्षीय मंजीत दिल्ली से डालडा घी से भरा ट्रक लेकर बीकानेर जा रहा था। उसके साथ दो अन्य साथी मान सिंह व संदीप भी थे।
देवसर मोड़ के पास कार में आए छह-सात हथियार लिए युवकों ने उनका ट्रक रूकवा लिया। युवकों ने मंजीत के साथ मारपीट की और उसके पास से 30 हजार 400 रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
घायल मंजीत ने बताया कि उक्त हमलावरों ने अचानक ट्रक के आगे अपनी मारुति कार लगा दी और टॉर्च से लाइट मारी।
हमलावर हाथों में डंडे, रॉड व पिस्तौल लिए हुए थे। उन्हें देख हम तीनों ट्रक से निकलकर भागने लगे। मान सिंह व संदीप तो भागने में कामयाब रहे मगर हमलावरों ने उसे पकड़ लिया।
लाठी- डंडों से हमला किया और उसके टांग और हाथ की हड्डी तोड़ दी। हमलावर उसके पास से करीब 30 हजार चार सौ रुपये छीन ले गए।
हमलावर करीब छह-सात लोग थे। जान बचाने के चक्कर में किसी का चेहरा नहीं देख पाया।
लूट की बात पर पुलिस को यकीन नहीं
ट्रक चालक भले ही छह-सात युवकों पर हमला करने और उसके 30 हजार 400 रुपये छीनने का आरोप लगा रहे हैं। मगर पुलिस को यह बात हजम नहीं हो रही।
मामले की जांच कर रहे सदर थाना प्रभारी लीलाराम ने बताया कि ट्रक चालक के साथ लूट नहीं बल्कि साइड न देने पर झगड़ा हुआ है।
ट्रक मालिक ने पुलिस को बताया है कि चालक को उन्होंने चार हजार रुपये ही दिए थे, जिसमें से ढाई हजार का तेल चालक ने डलवा लिया। ट्रक मालिक ने किसी तरह की कार्रवाई कराने से भी इंकार किया है।