फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   3 snatching in 40 min

40 मिनट में 3 चेन स्नैचिंग

Thu, 30 Oct 2014 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Thu, 30 Oct 2014 02:55 AM IST
विज्ञापन
बुधवार सुबह विधायक ग्रोवर को एसपी ने भरोसा दिलाया कि शहर में चेन स्नैचिंग रोकने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


रात को ही एसपी के दावों, उपाय और आश्वासनों की धज्जियां उड़ाते हुए चेन स्नैचर्स ने 40 मिनट में स्नैचिंग की तीन वारदातों को अंजाम दे दिया।

भरे शहर में बाइक सवार स्नैचर हथियार लहराते हुए आसानी से फरार हो गए और पुलिस कुछ नहीं कर पाई। एसपी के दावों की तरह कागजी इंतजामों को हवा में उड़ाते हुए स्नैचर दो महिलाओं समेत तीन लोगों के गले से चेन झपट ले गए।

एक युवक ने पीछा करने का प्रयास किया तो उस पर पिस्तौल तान दी। देर रात तक पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी रही और सारे शहर में नाकाबंदी कर दी गई, लेकिन हर बार की तरह खाली हाथ।
विज्ञापन

यूं चला वारदातों का सिलसिला
केस नंबर 1: सेक्टर-2
सेक्टर-2 में रात 8 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली निवासी संगीता गुप्ता घर के बाहर मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और उन्हें देखते हुए सीधे निकल गए। वे चक्कर काट कर दोबारा आए और संगीता के गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। शोर मचाया, लेकिन तक तब स्नैचर फरार हो गए। दिल्ली के अशोक विहार निवासी संगीता गुप्ता यहां सेक्टर-2 में अपने भाई के देहांत पर आई हुई थीं। एएसपी अभिषेक जोरवाल और एसएचओ राजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर 2: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर-4  
सेक्टर-4 निवासी सुनीता रानी का कहना है कि वह रोजाना 3-4 महिलाओं के साथ सैर पर जाती हैं। बुधवार को अन्य सहेलियां नहीं आईं तो रात करीब सवा 9 बजे अकेले ही घर के पास सैर करने निकल पड़ीं। मुंह पर कपड़ा बांधे बाइक सवार दो युवक वहां से गुजरे। उनका एक साथी कुछ आगे खड़ा था। दोनों युवकों ने सुनीता के गले से चेन झपट ली। चंद सेकंड में ही तीनों युवक आंखों से ओझल हो गए।  
केस नंबर-3: डबल फाटक पार्क, भरत कॉलोनी
तीसरी घटना मॉडल टाउन के साथ लगती भरत कॉलोनी निवासी विजय के साथ हुई। रात साढ़े 9 बजे वह डबल पार्क में घूमते हुए मोबाइल पर बात कर रहा था। बाइक पर तीन युवक आए। एक युवक तो पार्क के बाहर ही खड़ा रहा, लेकिन दो भीतर आ गए। युवकों ने पहले तो पार्क में चक्कर लगाया और उसके बाद उसकी चेन झपट ली। पकड़ने का प्रयास किया तो उस पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। एसएचओ सिविल लाइन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। विजय दिल्ली रोड स्थित एक कंप्यूटर शोरूम पर नौकरी करता है।
एक ही गिरोह दे रहा वारदातों को अंजाम
तीनों वारदातों को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है। पुलिस भी ऐसा ही मानकर चल रही है। पुलिस सूत्रों का मानना है कि दिवाली पर भी ठीक इसी तरह से वारदात को अंजाम दिया गया था। फर्क ये है कि उस समय दो युवक थे और अब तीन। दोनों युवक लंबे हैं।

अक्टूबर में लगातार वारदात
दिवाली वाले दिन ये हुईं वारदात
- संजय नगर निवासी होटल संचालक हरीश सैनी की दो युवकों ने 3.5 तोले की चेन झपटी। पकड़ने की कोशिश की तो पिस्तौल दिखाकर धमकी देते हुए फरार हो गए।
- सेक्टर 1 में अपने रिश्तेदार के घर दीपावली की मिठाई देने गई डीएलएफ कॉलोनी निवासी ऊषा की बाइक सवार युवकों ने चेन झपट ली और फरार हो गए।
11 अक्तूबर
- सेक्टर 2 निवासी हरीश यादव की पत्नी सुमन यादव की घर के सामने से ही चेन झपटी।
- सेक्टर 4 निवासी राजरानी घर के बाहर बैठी थीं, दो युवकों ने चेन झपटी लेकिन नकली होने के कारण बाली छीनने का प्रयास किया।
- सेक्टर 2 निवासी वृद्धा नरेश कुमारी घर के बाहर बैठी थीं, दो युवक आए और दूसरे चक्कर में चेन झपट कर फरार।
- झंग कॉलोनी निवासी सुनीता सब्जी लेकर लौट रही थीं। सोनीपत रोड पर जगमोहन मोटर्स के पास दो बाइक सवार युवकों ने चेन झपटी और फरार।
विधायक ग्रोवर को एसपी ने बैठक में यह आश्वासन दिया था
नवनिर्वाचित भाजपा विधायक मनीष ग्रोवर बुधवार सुबह एसपी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों की बैठक  लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं की चेन झपटने व छेड़छाड़ रोकने के लिए जिला पुलिस कारगर योजना बनाए। प्रदेश की महिलाओं को भी गुजरात की महिलाओं की तरह एक भय मुक्त वातावरण मिले, इसके लिए शहर में महिला पुलिस स्टेशन स्थापित करने के लिए जल्द से जल्द परियोजना तैयार की जाए। एसपी ने कहा कि झपटमारी की घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग जारी है। एसपी ने भी आश्वासन दिया था कि पुलिस सतर्कता से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed