फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   2g in place of 3g

3जी की जगह लाएंगे 2जी: विजयवर्गीय

Mon, 15 Sep 2014 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Mon, 15 Sep 2014 02:12 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, हरियाणा में 3जी की जगह 2जी लाएंगे।
विज्ञापन


3जी यानी गुलाबी गैंग, ग्रीन ब्रिगेड और गुंडाराज। 2जी का मतलब गुड गवर्नेंस। रविवार को शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विजयवर्गीय ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा 60 सीटों के साथ सरकार बनाएगी।

हरियाणा चुनाव प्रभारी बनने के बाद विजयवर्गीय ने कुछ सवालों के जवाब खुलकर दिए तो कुछ को टाल गये। कहा, हरियाणा विकास में नहीं, भ्रष्टाचार में नंबर-वन है।
विज्ञापन


यहां की जनता अब भाजपा को विकल्प बना चुकी है। चुनाव के लिए बूथ तक व्यूह रचना बन चुकी है। उन्होंने कहा, केंद्र मजबूत होने पर प्रदेश में छोटी पार्टियों का वजूद नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरा गांधी व राजीव गांधी के बाद देश में केंद्रीय नेतृत्व कमजोर हुआ तो लालू प्रसाद, नीतिश कुमार, मायावती आदि ने प्रधानमंत्री बनने का सपना देखा और छोटी पार्टियां खड़ी हुई। केंद्र में अब मजबूत नेतृत्व है, ऐसे में यहां छोटी पार्टियों का ज्यादा वजूद नहीं रहेगा। प्रभारी ने कहा, हरियाणा में चल रहा वंशवाद और परिवाद भी चुनावी मुद्दा होगा। उम्मीदवारों के हो रहे विरोध को उन्होंने परिवार का मामला बताया। वहीं उन्होंने कुछ प्रदेशों में हुए उपचुनाव में मिली हार को स्थानीय मुद्दे बताया। आम चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दे ज्यादा महत्व रखते हैं। यहां दोनों स्तर के मुद्दे होंगे। यहां के मुख्यमंत्री तो दिल्ली में ही ज्यादा बैठा करते थे। उन्होंने कहा, सक्षम महिलाओं को टिकट दी जाएगी। 43 में 7 टिकट महिलाओं को दी गई है। बाहर से आए मजबूत नेता को ही टिकट मिलेगी। इस दौरान मैनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष प्रो गणेशी लाल, प्रदेश महामंत्री मनीष ग्रोवर, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सुमन, पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया, प्रदीप जैन मौजूद रहे।


मर्यादित नहीं अकाली दल का हरियाणा में प्रचार करना
शिरोमणि अकाली दल के इनेलो के समर्थन में प्रचार करने की चर्चाओं पर चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, हमारा उनके साथ पंजाब में गठबंधन है। फिर भी मर्यादा यही कहती है कि उन्हें हरियाणा में प्रचार नहीं करना चाहिए। पार्टी सेे बातचीत की जाएगी। वहीं वे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछे गए सवाल को टाल गए। सांसद योगी आदित्य नाथ के विवादित बयान को लेकर उन्होंने केवल इतना कहा कि इसका जवाब वे ही दे पाएंगे। जब बात महंगाई के मुद्दे की आई तो उन्होंने कहा, तेल सस्ता हो रहा है तो महंगाई घटेगी और सरकार को बने अभी 100 दिन ही हुए हैं। महम से टिकट के दावेदार रमेश बलहारा की जगह दूसरा उम्मीदवार उतारे जाने पर कहा कि पार्टी को सरकार बनानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed