फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   250 got carrier

ढाई सौ से ज्यादा को मिली करिअर की राह

Thu, 30 Oct 2014 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Thu, 30 Oct 2014 03:14 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म डिपार्टमेंट (आईएचटीएम) में चल रही एचआर समिट और कैंपस प्लेसमेंट फेयर बुधवार को समाप्त हो गया।
विज्ञापन


दो दिन तक चले इस आयोजन में पहले दिन 220 और दूसरे दिन 50 छात्रों को सत्कार और पर्यटन होटल्स ग्रुप ने शार्टलिस्ट किया है।

एचआर समिट और कैंपस प्लेसमेंट फेयर के दूसरे दिन कई अंतर्राष्ट्रीय होटल चेन के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। दो दिन तक चले इस फेयर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के21 होटल- टूरिज्म कंपनियों ने हिस्सा लिया।


समापन समारोह में आईएचटीएम के निदेशक डॉ. आशीष दहिया ने स्वागत भाषण दिया। प्राध्यापिका शैली दुग्गल ने इस  ऑब्जर्वेशन प्रस्तुत की।

इस मौके पर आईएचएम रोहतक के प्राचार्य मोहम्मद शाहिद हसनैन सहित कई संस्थाओं से आए प्रतिनिधि भी शामिल थे। एमडीयू के अलावा आईएचटीएम रोहतक, बीपीएस महिला यूनिवर्सिटी  खानपुर कलां, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, लक्ष्य इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, पानीपत, गेटवे इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, सोनीपत, आईएचएम, फरीदाबाद, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के अलावा भी कई संस्थाओं के छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed