इस जानकारी के बाद पकड़ जरूर लेंगे अपने पार्टनर का झूठ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपका साथी आपसे कब सबसे ज्यादा झूठ बोल सकता है, अगर आपको यह पता चल जाए तो जिंदगी कितनी आसान हो जाएगी।
हाल में हुए शोध में यह पता लगाया गया है कि किस समय व्यक्ति अधिक झूठ बोल सकता है और किस समय वह अधिक नातिक होता है। जानने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें।
ऐसे में अधिक अनैतिक होते हैं लोग
जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि जो लोग सुबह जल्दी उठकर सक्रिय हो जाते हैं वे शाम तक अधिक झूठ बोलते हैं जबकि जो लोग रात देर तक जगते हैं वे सुबह में अधिक अनैतिक होते हैं।
दूसरे शब्दों में कहें तो सुबह जल्दी उठने वाले लोग सुबह के समय अधिक नैतिक होते हैं जबकि शाम में सक्रिय रहने वाले लोग शाम के समय अधिक नैतिक होते हैं।
इससे पहले भी इस विषय पर शोध हो चुका है कि दिन ढलते-ढलते हमारी नैतिकता कम होती है लेकिन इस शोध में हमारे सोने के समय और नैतिकता से जुड़ा नया पहलू सामने आया है।
क्यों होता है ऐसा
साइकोलॉजिकल साइंस जर्नल में प्रकाशित इस शोध की मानें तो इसके पीछे सोने के कारण मस्तिष्क की इच्छाशक्ति मजबूत होती है और यही वजह है कि इससे हमारा व्यवहार भी प्रभावित होता है।
शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं और दिन में भी थोड़ी नींद ले लेते हैं वे अपेक्षाकृत अधिक नैतिक आचरण वाले होते हैं क्योंकि शाम के समय उनका मनोबल कमजोर नहीं पड़ता।