{"_id":"ef707428a6f0d18f0820b164677f7ce5","slug":"people-are-more-prone-to-ditch-during-afternoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब सबसे ज्यादा झूठ बोलता है आपका साथी?","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
कब सबसे ज्यादा झूठ बोलता है आपका साथी?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 05 Nov 2013 03:36 PM IST
विज्ञापन
अगर आपको ऐसा लगता है कि आपका साथी आपसे कहीं कुछ छिपा रहा है या झूठ बोलता है तो यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि वह कब झूठ अधिक बोल सकता है।
विज्ञापन
फेसबुक पर करनी है फ्रेंडशिप तो ऐसे परखें लोग
विज्ञापन
हाल में एक शोध में माना गया है कि लोग सबसे अधिक झूठ दोपहर में बोलते हैं जबकि वे सबसे अधिक पारदर्शी सुबह के समय होते हैं।
पुरुषों से इस मामले में बेहतर हैं महिलाएं
विज्ञापन
हॉवर्ड यूनिवर्सिटी की शोधकर्ता मरियम कौचकी के अनुसार, ''शोध में हमने पाया कि भरपूर नींद के बाद सुबह के समय आत्मनियंत्रण और आत्मविश्वास अधिक होता है और दिन बढ़ते-बढ़े यह कमजोर होता जाता है। यही वजह है कि लोग धोखा देने और झूठ बेलने जैसे काम सुबह के बजाय दोपहर में अधिक करते हैं।''
इतना ही नहीं, शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर यह भी माना है कि सुबह आठ बजे से 12 बजे के बीच में लोग अधिक ईमानदार होते हैं जबकि बेइमानी की आशंका 12 से 6 बजे के भीतर लोगों के मस्तिष्क में अधिक प्रबल हो सकती है।
शोध के दौरान प्रतिभागियों का दिन के अलग-अलग समय मनोवैज्ञानिक परीक्षण किया गया है।