{"_id":"556fdfe0711b278c7e5cb1f5a028b889","slug":"men-are-more-absent-minded-than-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप हर बार भूल जाते हैं अपनी प्रेमिका का जन्मदिन?","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
आप हर बार भूल जाते हैं अपनी प्रेमिका का जन्मदिन?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 25 Jan 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आप अधिकतर अपनी प्रेमिका का जन्मदिन भूल जाते हैं या फिर आपको अपनी शादी की सालगिरह याद ही नहीं रहती? अगर ऐसा है तो अब आपके पास अपनी सफाई पेश करने का पुख्ता बहाना है।
विज्ञापन
पढ़ें - प्यार में कभी-कभी ऐसा भी होता है
विज्ञापन
नॉरवेगन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के शोध की मानें तो पुरुष चाहे 30 साल के हों या 60 साल की उम्र के, महिलाओं की अपेक्षा वे अधिक भूलते हैं।
शोधकर्ता प्रोफेसर जोस्टेन होमेन के अनुसार, ''यह जानकर यकीनन आश्चर्य होगा कि पुरुष महिलाओं से अधिक भूलते हैं। इतना ही नहीं, इससे र्को फर्क नहीं पड़ता है कि याददाश्त के मामले में उनकी उम्र क्या है।''
विज्ञापन
हंट 3 नामक यह शोध अब तक के सबसे बड़े पैमाने पर हुए शोधों में से एक है जिसमें 48,000 लोगों ने भाग लिया है।
शोध के दौरान प्रतिभागियों से उनके जीवन की बड़ी घटनाओं की तारीख ले सेकर अहम दिनों के बारे में सवाल किए गए। पाया गया कि अधिकतर पुरुषों को हर आठवे-नौंवे सवाल का जवाब देने में दिक्कत हुई।
शोधकर्ताओं ने इस शोध में यह भी पाया कि कम पढ़े-लिखे लोगों को प्रश्नों का जवाब देने में अपेक्षाकृत अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं अवसादग्रस्त प्रतिभागियों को भी याददाश्त संबंधी दिक्कतें हुईं।