{"_id":"fa22dbfc0ca157c2c1ac7dd6538ab1a8","slug":"sweet-taste-buds-in-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में कभी-कभी ऐसा भी होता है","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
प्यार में कभी-कभी ऐसा भी होता है
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 23 Jan 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
प्यार में पड़ने वाले की दुनिया बदल जाती बदल जाती है, यह तो आप जानते होंगे लेकिन प्यार में किसी के मुंह का स्वाद भी बदल सकता है ऐसा आपने नहीं सुना होगा।
विज्ञापन
हाल में हुए एक शोध की मानें तो प्यार के एहसास का असर हमारे स्वाद पर भी पड़ता है और प्यार में पड़े लोगों को खाने में मीठा स्वाद अधिक आता है।
नीदरलैंड की रेडबाउंड यूनिवर्सिटी के शोध की मानें तो प्यार का एहसास दिमाग को कुछ इस तरह प्रभावित करता है कि प्यार में पड़े व्यक्ति को पानी का स्वाद भी हल्का मीठा लग सकता है।
विज्ञापन
हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि जरूरी नहीं कि प्यार की तरह दूसरे भावों का प्रभाव भी स्वाद पर पड़े। जरूरी नहीं कि जलन के दौरान खाने का स्वाद कड़वा ही लगे पर प्यार के मामले में ऐसा होता है।
विज्ञापन
शोधकर्ता काइ क्विन चान के अनुसार, ''अक्सर हमारे भावों का प्रभाव हमारे दिमाग के साथ-साथ इंद्रियों पर भी पड़ता है। मसलन, अकेले होने पर हमें ठंड ज्यादा लगती है। प्यार का एहसास इतना अधिक प्रभावी होता है कि इसका संबंध स्वाद से भी हो सकता है।''
अगर आप प्यार में हैं तो क्या आपके साथ भी ऐसा होता है?