{"_id":"1c6e49ab5718758331521bd2654b1ea4","slug":"eat-fats-rather-than-carbohydrates-to-loose-weight","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेफिक्र होकर फैट्स खाएं और वजन भी घटाएं","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
बेफिक्र होकर फैट्स खाएं और वजन भी घटाएं
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 06 Nov 2013 02:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजन घटाने के लिए अक्सर हम डाइट में फैट्स से भरपूर चीजें खाने से परहेज करते हैं लेकिन क्या वाकई फैट्स से परहेज वजन घटाने में कारगर है? लेकिन हाल में हुए एक शोध की मानें तो ऐसा जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
बीएमसी मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार, फैट्स में मौजूद कैलोरी हमारा मोटापा बढ़ाने के लिए जिम्मेदार नहीं हैं इसलिए फैटी डाइट से परहेज करके मोटापे पर काबू नहीं पाया जा सकता है।
विज्ञापन
वजन घटाने के लिए डायटिंग से भी कारगर है यह उपाय
विज्ञापन
शोधकर्ता प्रोफेसर डेविड लॉरेंस के अनुसार अलग-अलग डाइट में मौजूद कैलोरी शरीर को अलग-अलग तरह से प्रभावित करती है। कार्बोहाइट्रेट में मौजूद कैलोरी वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है न कि फैट्स में मौजूद कैलोरी।
बढ़ती तोंद कम करने में मदद करेगा नौकासन
डेविड ने अपने शोध से मिलती-जुलते कई ऐसे शोधों का समर्थन किया है जिसमें वजन घटाने और फैट्स के संबंध को लेकर ऐसे निष्कर्ष निकाले गए हैं।
क्रीम या मीट से भी घट सकता है वजन
स्वीडन के हेल्थ एंड टेक्नोल़जी विभाग में कार्यरत प्रोफेसर डेविड ने अपने अध्ययन के आधार पर यह दावा किया है कि लो कार्बोहाइड्रेट डाइट से वजन घटाने में आसानी होती है न कि लो फैट डाइट से।
16,000 अध्ययनों पर आधारित इस शोध के आधार पर शोधकर्ताओं का मानना है कि क्रीम, मीट या ऑलिव ऑयल जैसी फैटी डाइट से वजन घटाना अधिक आसान है क्योंकि इनमें कार्बोहाइड्रेट कम होता है और फैट्स अधिक होता है।
अगर आप भी वजन घटाने के लिए अपने पसंदीदा फैटी फूड से दूरी रख रहे हैं तो एक रिस्क लेकर देखने में क्या हर्ज है।