मोदी से मुलाकात पर जकरबर्ग को सैनेटाइजर, कहा हाथ धो लो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद फेसबुक प्रमुख मार्क जकरबर्ग को बड़ी संख्या में सैनेटाइजर की बोतलें भेजी गई हैं। एक एक्टिविस्ट ग्रुप अलायंस फॉर जस्टिस एंड अकाउंटबिलटी ने जकरबर्ग को अपने हाथ साफ करने की सलाह देते हुए ये सैनेटाइजर की बोतलें भेजी हैं।
ग्रुप ने एक वेबसाइट भी लॉन्च की जिसका नाम है "जक, वॉश योर हैंड्स!" इस एक्टविस्ट ग्रुप का आरोप है कि मोदी, 2002 के गुजरात दंगे रोकने में नाकाम रहे थे और इस तरह से वो दंगों पीड़ितों की मौत के जिम्मेदार हैं।
सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा
ग्रुप के मुताबिक, "गुजरात दंगों के लिए जिम्मेदार शख्स से हाथ मिलाकर अब जकरबर्ग को अपने हाथ साफ करने चाहिए।" सैनेटाइजर की हर बोतल में गुजरात दंगों के एक-एक पीड़ित का नाम लिखा है।
सोशल मीडिया पर चर्चाः
सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है-
@DocVatsa ने लिखा, "सैनेटाइज़र गूगल को भी भेजा जाना चाहिए क्योंकि मोदी उनके दफ़्तर भी गए थे।"
@vinaydokani ने लिखा, "सांप्रदायिकता के चेहरे पर एक करारा तमाचा है ये मुहिम।"
@MECHASHISH, लिखते हैं, "मोदी जी, तू जहां-जहां चलेगा, गोधरा का साया साथ होगा।"