{"_id":"c26a7be6-5762-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"zee-news-editor-summoned-for-questioning","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी न्यूज के संपादक पूछताछ के लिए तलब","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जी न्यूज के संपादक पूछताछ के लिए तलब
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2013 11:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गैंगरेप मामले में पीड़ित युवती के दोस्त का इंटरव्यू लेने/प्रसारित करने वाले जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी को शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया। वह अपने वकीलों के साथ वसंत विहार थाने पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने चौधरी को युवती के दोस्त की पहचान उजागर करने को लेकर दर्ज मामले में ढाई से तीन घंटे पूछताछ की। बाद में चौधरी ने मीडिया से कहा कि उनका उद्देश्य बड़े हादसों से सबक लेना था। युवती के दोस्त के साक्षात्कार में कहीं जांच से संबंधित बात नहीं दिखाई गई। उन्होंने साक्षात्कार दिखाकर कुछ गलत नहीं किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चौधरी को हाल ही में 100 करोड़ रुपये की उगाही के प्रयास में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा किया गया था।