फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   zee news chairman is to be presented toda

जी न्यूज के चेयरमैन को आज होना है पेश

Sat, 08 Dec 2012 12:41 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 08 Dec 2012 12:41 AM IST
विज्ञापन
zee news chairman is to be presented toda

जिंदल ग्रुप समूह से 100 करोड़ रुपये उगाही के प्रयास के मामले में जी न्यूज के चेयरमैन सुभाष चंद्रा व उनके बेटे पुनीत शनिवार को पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश होंगे।

विज्ञापन


हालांकि दिल्ली पुलिस के अधिकारी शुक्रवार को दिन भर जी समूह की तरफ से इस बात की सूचना आने का इंतजार करते रहे कि चेयरमैन पूछताछ में कब शामिल हो रहे हैं। इसी मामले में जेल में बंद जी न्यूज के संपादकों सुधीर चौधरी व समीर आहलूवालिया को शनिवार को फिर अदालत में पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने इनकी रिमांड फिर मांगी है, ताकि चंद्रा व उनके बेटे से पूछताछ में इनका आमना-सामना करवाया जा सके।
विज्ञापन


चंद्रा और संपादकों का होगा आमना-सामना
जिंदल ग्रुप से 100 करोड़ रुपये उगाही के प्रयास मामले में शनिवार को चेयरमैन सुभाष चंद्रा को पेश होना है। जांचकर्ता उन्हें और जी समूह के संपादकों को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ करना चाहते हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक चंद्रा के पेश होने के वक्त या उनके भारत आने की कोई सूचना नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध शाखा के उपायुक्त एसबीएस त्यागी ने बताया कि शुक्रवार शाम तक इस तरह की कोई सूचना नहीं आई थी कि चेयरमैन पूछताछ के लिए शनिवार को शामिल होंगे या नहीं और होंगे तो कितने बजे। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि चंद्रा को जो नोटिस दिया गया है उसकी समय सीमा शनिवार दोपहर दो बजे खत्म हो रही है।

जी न्यूज के वकील भी कह चुके हैं कि नोटिस जारी होने के बाद चेयरमैन चार दिन में पुलिस के सामने पेश हो जाएंगे। अभी तक इस बात की जानकारी भी नहीं है कि वह लंदन से भारत आ चुके हैं या नहीं। इस बीच साकेत स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने दिल्ली पुलिस के आग्रह पर हाल ही में तिहाड़ जेल अधीक्षक को जी न्यूज के गिरफ्तार संपादकों चौधरी व समीर को 8 दिसंबर को पेश करने का निर्देश दिया था।


पुलिस ने आवेदन में तर्क रखा है कि मामले में चंद्रा और उनके पुत्र पुनीत गोयनका को नोटिस जारी करके पेश होने को कहा गया है। सुधीर व समीर को उनके समक्ष बिठाकर पूछताछ करनी है। पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश करने के लिए रिमांड जरूरी है। अपराध शाखा ने दोनों संपादकों को उगाही के लिए षड्यंत्र रचने, धोखाधड़ी, उगाही का प्रयास आदि आरोप में हाल ही में गिरफ्तार करके दो दिन की रिमांड पर लिया था। इसके बाद अदालत ने दोनों को तिहाड़ भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed