{"_id":"f8f3bbc8-a58c-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"zakia-jafri-to-go-supreme-court-against-cleanchit-to-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जाकिया जाफरी जाएंगी कोर्ट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जाकिया जाफरी जाएंगी कोर्ट
अहमदाबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 15 Apr 2013 11:09 AM IST
विज्ञापन
गुजरात की एक अदालत ने 2002 के गुजरात दंगों में मारे गए कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जाकिया जाफरी को मामले को बंद करने संबंधी एसआईटी की रिपोर्ट को 15 अप्रैल तक चुनौती देने का आदेश दिया था जिसकी समय सीमा आज समाप्त हो रही है। माना जा रहा है कि जाफरी सोमवार को चुनौती पेश करेगी।
विज्ञापन
क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ आज जकिया जाफरी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अहमदाबाद मेट्रोपोलियन कोर्ट में अपनी विरोध याचिका दायर करेगी।
गौरतलब है कि एसआईटी की रिपोर्ट में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य को पाक साफ करार दिया गया था।
फरवरी 2013 में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट बीजे गणत्र ने जाकिया को आठ हफ्तों के भीतर एसआईटी की मामले को बंद करने संबंधी रिपोर्ट के खिलाफ अपनी विरोध याचिका दायर करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विशेष जांच दल (एसआईटी) ने 8 फरवरी, 2012 को यह रिपोर्ट दायर की थी। एसआईटी ने मोदी और अन्य के खिलाफ दंगों में उनकी कथित भूमिका के लिए शिकायत की जांच की थी।
विज्ञापन
जाकिया ने अपनी वकील एसएम वोरा के माध्यम से अदालत में कहा कि उन्हें मोदी और अन्य के खिलाफ अपनी शिकायत को लेकर एसआईटी की जांच से संबंधित सभी प्रासंगिक सामग्री दी जा चुकी है।