फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Yuvraj Padma Shri Paes Gopichand get Padma Bhushan

युवराज, कमल हासन, विद्या बालन को पद्म पुरस्कार

Sat, 25 Jan 2014 10:50 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 25 Jan 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj Padma Shri Paes Gopichand get Padma Bhushan

राष्ट्रपति ने मशहूर वैज्ञानिक शोधकर्ता डॉ. रधुनाथ ए माशेलकर और योग गुरु बी के अयंगर को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजने का फैसला किया है।

विज्ञापन


जबकि मशहूर अभिनेता और फिल्मकार कमल हासन, लेखिका अनीता देसाई, लेखक रस्किन बांड पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने वाले 24 गणमान्यों की सूची में शामिल हैं।

क्रिकेट के लिए इस बार हरफनमौला ऑलराउंडर युवराज सिंह और दिल्ली की अंजुम चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया जा रहा है।

महिला उत्पीड़न के खिलाफ नए कानून की रूपरेखा तैयार करने वाले जस्टिस जे एस वर्मा को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया जाएगा।

फिल्म जगत से अभिनेत्री विद्या बालन, परेश रावल और संतोष सिवन को पद्मश्री देने का ऐलान कर राष्ट्रपति ने बॉलीवुड के महत्व को रेखांकित किया है। बैडमिंटन के लिए पी गोपीनाथ और टेनिस में लिएंडर पेस को भी पद्म विभूषण के नवाजा जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने 2014 के लिए 127 पद्म पुरस्कार की घोषणा की है। इनमें दो पद्म विभूषण 24 पद्म भूषण और 101 पद्मश्री हैं। पद्म पुरस्कार पाने वालों में 27 महिलाएं और 9 एनआरआई व भारतीय मूल के व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति यह पुरस्कार इस साल मार्च-अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में वितरित करेंगे।

पुरस्कार पाने वालों की सूची में दिल्ली के जस्टिस दलबीर भंडारी, टी रामास्वामी, डा. विनोद प्रकाश शर्मा, विजेंद्र नाथ कौल, डॉ. नीलम क्लेर का नाम पद्म भूषण के लिए जबकि शिल्पकार बिमन बिहारी दास, ओडिसी नर्तकी गीता महालिक, पेंटर परेश मैती, जे एल कौल और ब्रह्म सिंह को पद्मश्री के लिए शामिल किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के परंपरागत वाद्ययंत्र पुनीया मांझा में पारंगत मुसाफिर राम भारद्वाज, जम्मू-कश्मीर के रंगमंच के मशहूर कलाकार बंसी कौल, हरियाणा के मशहूर चेस्ट विशेषज्ञ डॉक्टर पवन राज गोयल, आंख रोग विशेषज्ञ अमोद गुप्ता व पर्वतारोही ममता सोधा को भी पद्मश्री देने का फैसला किया गया है।

पद्म विभूषण
डॉ. रघुनाथ ए माशेलकर, बीकेएस अयंगर।

पद्म भूषण
गुलाम मोहम्मद शेख, बेगम परवीन सुल्ताना, टीएच विनायकराम, कमल हासन, दलवीर भंडारी, प्रो. पद्मनाभन बलराम, प्रो. ज्येष्ठराज जोशी, डॉ. मडप्पा महादेवप्पा, डॉ. तिमलाचारी रामासामी, डॉ. विनोद प्रकाश शर्मा, डॉ. राधाकृष्ण कोप्पीलिल, डॉ. मृत्युंजय आत्रेय, अनीता देसाई, डॉ. धीरूभाई ठाकेर, वैरामूत्थु रामासामी थेवर, रस्किन बांड, पुलेला गोपीचंद, लिएंडर पेस, विजयेंद नाथ कौल, दिवंगत न्यायमूर्ति जगदीश शरण वर्मा, दिवंगत डॉ. अनुमोलू रामाकृष्णा, प्रो. अनीसुज्जमां (बंगलादेश), प्रो. लायड आई रूडोल्फ और प्रो सूसन एच रूडोल्फ (दोनों अमेरिका), और डॉ. नीलम क्लेर।


पद्म श्री
मोहम्मद अली बेग, नैना आप्टे जोशी, मुसाफिर राम भारद्वाज, साबित्री चटर्जी, प्रो. बिमान बिहारी दास, सुनील दास, एलम इंदिरा देवी, विजय घाटे, रानी कर्णा, बंसी कॉल, उस्ताद मोइनुद्दीन खान, गीता महालिक, परेश मैती, राम मोहन, सुदर्शन पटनायक, परेश रावल, वेंडेल आगस्टिन रोड्रिक, प्रो. कलामंडलम सत्यभामा, अनुज शर्मा, संतोष शिवन, सुप्रिया देवी, सूनी तारापोरवाला, विद्या बालन, दुर्गा जैन, रामा राव अनुमोलू, ब्रह्मदत, मुकुल चंद गोस्वामी, जे एल कौल, मथुरभाई माढाभाई सवानी, ताशी तोनदुप, हसमुख चमनलाल शाह, शेखर बासु, माधवन चंद्र दाथन, सुशांत कुमार दतगुप्ता, रवि भूषण ग्रोवर, ई डी जेम्मिस, रामकृष्ण वी होसुर, अजय कुमार परीदा, एम वाई सत्यनारायण प्रसाद, किरण कुमार अलुर सीलिन, ब्रह्म सिंह, विनोद कुमार सिंह, गोविंदन सुंदरराजन, रामास्वामी आर अय्यर, जयंत कुमार घोष, रवि कुमार नर्रा, राजेश सरैया, मल्लिका श्रीनिवासन, प्रताप गोविंदराव पवार, कृति कुमार मनसुखलाल आचार्य, बलराम भार्गव, प्रो डॉ. इंद्रा चक्रवर्ती, रमाकांत कृष्णाजी देशपांडे, पवनराज गोयल, आमोद गुप्ता, दया किशोर हाजरा. टीपी जैकब, शशांक आर जोशी, हकीम सैयद खलीफातुल्ला, मिलिंद बसंत कीर्तने, ललित कुमार, मोहन मिश्रा, एम सुभद्रा नायर, अशोक पनगढ़िया, नरेंद्र कुमार पांडेय, सुनील प्रधान, अशोक राजगोपाल, कामिनी ए राव, ओम प्रकाश उपाध्याय, सर्वेश्वर साहारिया, महेश वर्मा, जे एस टिटियाल, नीतीश नायक, सुब्रत कुमार आचार्य, राजेश कुमार ग्रोवर, नाहिद आबिदी, अशोक चक्रधर, छकछुआक छुआनवावरा, केकी एन दारूवाला, गणेश नारायण दास देवी, कोलाकलूरी इनोच, वेद कुमारी घई, मनोरमा जाफा, रेहाना खातून, वाई खोम गोजेन मीइतेई, विष्णु नारायण नंबूदिरि, दिनेश सिंह, पी कीलेम शुंगला, अंजुम चोपड़ा, सुनील डवास, लव राज सिंह धर्मशक्तू, दीपिका पल्लीकल, एच बोनीफेस प्रभु, युवराज सिंह, ममता सोढा, प्रवीण तलहा, दिवंगत डॉ. नरेंद अच्युत डाभोलकर, अशोक कुमार मागो, सिद्धार्थ मुखर्जी, वामसी मूठा, (तीनों अमेरिका), सेंगाकू मायेदा (जापान)।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed