फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   yusuf pathan slapped an spectator

दर्शक को पास बुलाकर युसुफ ने जड़ा तमाचा

Wed, 24 Dec 2014 02:56 PM IST
Updated Wed, 24 Dec 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
yusuf pathan slapped an spectator

बड़ौदा के ऑल राउंडर युसुफ पठान ने एक दर्शक को बुलाकर उसे थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना मंगलवार को जम्मू-कश्मीर और बड़ौदा के बीच रिलायंस स्टेडियम में हुए रणजी मैच की है। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों के अनुसार पवेलियन में बैठा एक व्यक्ति युसुफ पठान के लिए भद्दे शब्दों का इस्तेमाल कर रहा था।

विज्ञापन


उस समय युसुफ पठान मैच के दूसरे दिन 84वें ओवर में सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए थे और वापस ड्रेसिंग रूम जा रहे थे। बीसीए सेक्रेटरी अंशुमान गायकवाड़ ने कहा, "पवेलियन में बैठा एक व्यक्ति युसुफ के लिए गंदे शब्द बोल रहा था। दर्शकों का वही समूह बड़ौदा के दूसरे बल्लेबाज केदार देवधर और अंबति रायडू का भी मजाक उड़ा रहा था।"

विज्ञापन

बड़े भाई ने युसुफ से मांगी माफी

yusuf pathan slapped an spectator

गायकवाड़ ने बताया कि युसुफ ने दर्शक को अपने पास बुलाया, जिसके बाद उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया और युसुफ ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद उस दर्शक के बड़े भाई ने युसुफ से अपने भाई के गलत बर्ताव के लिए माफी भी मांगी।

उनके अनुसार मैच रेफरी ने इस घटना की पूरी रिपोर्ट बनाकर बीसीसीआई को भेज दी है। वे बोले कि यह लेवल-3 अपराध है और युसुफ पठान पर इस तरह का पहला केस है, इस वजह से अगले मैच के लिए युसुफ पठान पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed