फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   youth voters will decide future of gujarat

युवा मतदाता तय करेंगे गुजरात का भविष्य

Fri, 07 Dec 2012 01:06 AM IST
अहमदाबाद/ब्यूरो
अहमदाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 07 Dec 2012 01:06 AM IST
विज्ञापन
youth voters will decide future of gujarat

इस विधानसभा चुनाव में गुजरात का भविष्य युवा वर्ग तय करेगा। यहां जिस पार्टी की सरकार बनेगी उसकी नींव 20 से 29 वर्ष के बीच के मतदाता रखेंगे ।

विज्ञापन


इस चुनाव में 1.69 करोड़  मतदाता 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के हैं। इस वर्ग के पास मताधिकार का 26.44 फीसदी हिस्सा है। 18 से 19 वर्ष के बीच के मतदाताओं की संख्या भी 13.36 लाख है। चुनाव आयोग की ओर से जारी मतदाताओं के आंकड़ों के अनुसार गुजरात विधानसभा की 182 सीटों पर 3 करोड़ 80 लाख 77 हजार 454 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


इनमें पुरुषों की संख्या 1 करोड़ 99 लाख 33 हजार 543 और महिलाओं की 1 करोड़ 81 लाख 43 हजार 714 है। इस चुनाव में 2 लाख 62 हजार 114 मतदाता नए हैं। सभी विधानसभा सीटों के लिए 44 हजार 579 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 17 हजार संवेदनशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी मुखौटे के बाद अब डांसिंग मोदी
गुजरात में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार के नए तरीके हमेशा चर्चा में रहते हैं। पिछले चुनाव में मोदी मुखौटा चर्चा में रहा, तो इस चुनाव की शुरुआत उन्होंने थ्री डी तकनीक के इस्तेमाल से की।

चुनाव और नजदीक आते ही वोटरों को रिझाने के लिए मोदी जैसे दिखने वाले मिट्टी के डांसिंग गुड्डे तैयार किए गए हैं, जिन्हें लोगों के बीच बांटा जा रहा है।

मोदी के प्रचार के लिए बनाए गए इन गुड्डों की गर्दन में स्प्रिंग लगाई गई है। गुड्डे को उठाते ही या हिलाते ही गुड्डा काफी देर तक सिर हिलाता है। अहमदाबाद स्थित मणि नगर सीट से उम्मीदवार होने के कारण इस क्षेत्र में यह डांसिंग गुड्डे खूब देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed