फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   youth creats drama in market.

मुजफ्फरनगर में लगे पाक जिंदाबाद के नारे

Wed, 20 Aug 2014 06:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थानाभवन (शामली)
ब्यूरो/अमर उजाला, थानाभवन (शामली) Updated Wed, 20 Aug 2014 06:57 PM IST
विज्ञापन
youth creats drama in market.

शामली के थानाभवन कस्बे के चौक बाजार में एक युवक ने जमकर हंगामा काटते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी युवक उलझ गया। इसके बाद में पुलिस ने उसे थाने से बगैर कार्रवाई के छोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवक के नशे में होने के कारण उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

थानाभवन के चौक बाजार में दोपहर करीब 1.30 बजे एक युवक पहुंचा और हंगामा करना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने वहां आसपास के दुकानदार और वहां खड़े लोगों को धमकाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


इससे पहले कि व्यापारी कुछ समझ पाते कि उसने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। युवक की इस हरकत की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी।

पुलिस को है शिकायत का इंतजार

youth creats drama in market.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसे पकड़ना चाहा, तो वह पुलिसकर्मियों से ही उलझ गया। उसने पुलिस से धक्कामुक्की करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया।

बाद में व्यापारियों की मदद से युवक को पुलिस थाने ले गई। इस बीच कुछ छुटभैया नेता भी उसे छुड़ाने को थाने पहुंच गए। एसओ थानाभवन ने बताया कि आरोपी युवक नशे में था। वह झिंझाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

फिलहाल इस प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र ने कहा कि उन्हें भी इसकी जानकारी मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

youth creats drama in market.

मुखबिर की सूचना पर थानाभवन क्षेत्र के ग्राम भैंसानी इस्लामपुर में एक मकान पर पुलिस ने छापा डाला।

पुलिस के अनुसार मकान से काफी मात्रा में मांस बरामद हुआ है। मौके से भूरा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य लोग मौके से भाग गए।

पकड़े गए आरोपी ने अपने फरार साथियों के नाम पुलिस को बता दिए हैं। पुलिस ने भूरा से दो छुरी ओर एक कुल्हाड़ी बरामद करने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed