फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   youth claims that cops urinated on his face

पीड़ित ने मांगा पानी तो पुलिसवाले ने मुंह में किया पेशाब

Sat, 06 Jul 2013 10:48 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 06 Jul 2013 10:48 AM IST
विज्ञापन
youth claims that cops urinated on his face

पुलिस कितनी बदनाम है, इस बात से हम सभी वाकिफ हैं। लेकिन कई बार खाकी वर्दी का ऐसा चेहरा सामने आता है कि सिर शर्म से झुक जाए। कोलकाता में ऐसा ही कुछ हुआ।

विज्ञापन


कोलकाता के एक नौजवान ने इल्जाम लगाया है कि जब उसने कुछ गुंडों से भागते वक्त तीन पुलिस अधिकारियों से सहायता मांगी, तो उन्होंने मदद का हाथ बढ़ाने के बजाय उसे मारा और मुंह पर पेशाब किया।
विज्ञापन


शहर के सिटी सर्कस इलाके में एक फास्ट-फूड सेंटर पर काम करने वाले मोहम्मद रफीक का दावा है कि जब वह घर लौट रहा था, तो कुछ शरारती तत्वों ने उसे घेर लिया और लूटने की कोशिश की। वह भागा, तो तीन लोगों से टकरा गया, जो इत्तफाक से पुलिस अधिकारी निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कथित लुटेरों ने इस बीच रफीक को पकड़ लिया और पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह एक चोर है। इस पर पुलिस ने रफीक की मदद करने के उलट उसे मारना शुरू कर दिया। जब उसने पानी मांगा, तो पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर उसके चेहरे पर पेशाब कर दिया।


पिटाई और प्रताड़ना से बेहोश हुए रफीक को बाद में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेनियापुकुर थाने में इस सिलसिले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed