{"_id":"981d9e62-e539-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"youth-beheaded-his-uncle-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा की गर्दन उड़ाई, सिर लेकर पहुंचा जेल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चाचा की गर्दन उड़ाई, सिर लेकर पहुंचा जेल
नई दिल्ली/इंटनेट डेस्क
Updated Fri, 05 Jul 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
कर्नाटक के कोलार जिले में एक भतीजे ने अपने चाचा की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। फिर उसका सिर लेकर अपने गांव से 70 किलोमीटर दूर बेंगलुरू के मुख्य जेल पहुंच गया और वहां आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीओआई में छपी खबर के अनुसार, 25 वर्षीय शेखर कोलार जिले के अन्नेनाहल्ली का रहने वाला है। उसके 38 वर्षीय चाचा गोविंदप्पा की नजदीकियां उसकी मां से कुछ ज्यादा ही बढ़ गई थीं, जिससे वह गुस्से में था।
विज्ञापन
बुधवार रात लगभग आठ बजे वह चाचा के साथ के बागीचे में खाना खा रहा था। तभी उसने चाचा का सिर धड़ से अलग कर दिया।
हत्या के बाद उसने चाचा का सिर एक बॉक्स में रखा और गांव से केआर पुरम, बेंगलुरू के लिए निकल पड़ा। अगले दिन गुरुवार को दोपहर ढाई बजे पाराप्पना अग्राहारा जेल पहुंचा।
वहां उसने पुलिस को बताया कि उसने चाचा ही हत्या की है। तब पुलिस वालों को उस पर विश्वास नहीं हुआ। जब उसने बॉक्स से कटा हुआ सिर निकाला तो सबके होश उड़ गए।
पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। कोलार (ग्रामीण) थाने ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।