फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   youth arrested who commented against the minister tota singh on facbook.

मंत्री तोता सिंह को कहा पैरट, एफआईआर

Thu, 18 Sep 2014 06:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 18 Sep 2014 06:15 PM IST
विज्ञापन
youth arrested who commented against the minister tota singh on facbook.

कुछ युवकों को फेसबुक पर एक मंत्री के खिलाफ मजाकिया कमेंट करना काफी मंहगा पड़ गया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक पर 'पैरट' लिखने और लोगों में सर्कुलेट करने पर तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में कंप्लेन लिखाई गई है।

विज्ञापन


हलांकि मामला यह सिर्फ मजाकिया टिप्पणी करने भर का नहीं है बल्कि यह पंजाब के कृषि मंत्री का मजाक उड़ाने का मामला है। क्योंकि पंजाब के कृषि मंत्री का नाम तोता सिंह है।
विज्ञापन


मत्री तोता सिंह का मजाक उड़ाने के मामले में एक विधायक के पीए का नाम भी एफआईआर में दर्ज है। गौरतलब है कि ऐसा ही एक मामला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के एक जज पर आत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ भी दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीए ने तोता सिंह पर बनाई थी कहानी?

youth arrested who commented against the minister tota singh on facbook.

रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री के बेटे मक्खन सिंह ने विधायक राजविंदर कौर के पीए और दो अन्य के खिलाफ इस बात को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है क‌ि कुछ लोग उनके पिता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर फेसबुक पर सर्कुलेट कर रहे हैं।

मामला यह है ‌कि आरापियों ने कथित तौर पर तोता सिंह के नाम पर एक कहानी बनाई कि गांव तलवंडी मलियां में एक कुएं से एक तोता निकलकर लोगों से कहता हे कि वह उसकी बात मान लें नहीं तो 30 अप्रैल के बाद परिणाम भुगतने का तैयार रहें।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 30 अप्रैल को पंजाब में किसी चुनाव को लेकर मतदान होना है जिसके लिए यह लोग मंत्री तोता सिंह के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed