{"_id":"5d98dbac-a8f9-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"youth-arrested-for-posting-online-morphed-photo-of-minister-in-orissa","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट पर डाल दीं मंत्री जी की अश्लील तस्वीरें","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
इंटरनेट पर डाल दीं मंत्री जी की अश्लील तस्वीरें
भुवनेश्वर/एजेंसी
Updated Fri, 19 Apr 2013 07:29 PM IST
विज्ञापन
ओडिशा के एक मंत्री की एक लड़की के साथ अश्लील तस्वीरें और वीडियो कथित रूप से विभिन्न वेबसाइट पर अपलोड कर दी गईं थीं।
विज्ञापन
मामले में अब एक 29 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को अधिकारियों ने दी।
कोरापुट जिले के जेपोर शहर के निवासी सिद्धार्थ शंकरपति को गिरफ्तार किया गया है।
उसने कथित तौर पर शिक्षा मंत्री रबि नारायण नंदा और एक लड़की की तस्वीरों और वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर कुछ महीने पहले इसे विभिन्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया था।
मंत्री के समर्थक तस्वीरें पाने के लिए बेचैन थे। मंत्री ने 22 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
कटक स्थित साइबर अपराध पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में उन्हें आरोपी के खिलाफ सबूत मिले थे, इसलिए उन्हें उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन