फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   your english speaking child will leave you alone in old age days

'अंग्रेजी बोलने वाले बच्चे बुढ़ापे में साथ छोड़ देंगे'

Sat, 03 Jan 2015 02:10 PM IST
Updated Sat, 03 Jan 2015 02:10 PM IST
विज्ञापन
your english speaking child will leave you alone in old age days

नई दिल्ली के रोहिणी में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में विद्या भारती शिक्षण संस्थान के प्रमुख रामेन्द्र राय ने वहां मौजूद अभिभवकों को एक अजीब चेतावनी दी है।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में वे बोले कि आज भले ही आपका बच्चा अंग्रेजी में बात करे, लेकिन आपके बुढ़ापे में वह आपको सड़क पर लाकर छोड़ देगा। आपको बता दें कि यह संस्थान आरएसएस से जुड़ा है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में कहा गया कि भले ही अंग्रेजी बोलने से आपके बच्चे को बेहतर भविष्य और अच्छा करियर मिल जाए, लेकिन पारिवारिक मूल्यों का आदर करना वह भारतीय शिक्षा से ही सीखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

2017 तक हर ब्लॉक में एक स्कूल

your english speaking child will leave you alone in old age days

आरएसएस 2017 तक देश के हर ब्लॉक में एक स्कूल खोलना चाहता है। अपने इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए आरएसएस से जुड़े संगठनों को प्रतिद्वंद्वियों पर नजर रखने को कहा गया है।

तेजी से खुल रहे कॉन्वेन्ट स्कूल और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स के मुकाबले आरएसएस ऐसे स्कूल खोलना चाहता है, जो भारत की संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर सकें।

आपको बता दें इस समय विद्या भारती की तरफ देश भर में लगभग 40 हजार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चलाए जा रहे हैं। इनमें 40 लाख बच्चे पढ़ते हैं और 1.4 लाख शिक्षक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed