{"_id":"de24f17e-a6ca-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"youngsters-get-a-chance-to-join-the-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को मिलेगा थल सेना में भर्ती का मौका","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
युवाओं को मिलेगा थल सेना में भर्ती का मौका
संभल/ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2013 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब युवाओं को भारतीय थल सेना में भर्ती का मौका मिलेगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। दो मई से संभल, बरेली, शाहजहांपुर समेत आधा दर्जन जिलों के युवाओं की भर्ती शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
महानिदेशक थल सेना भर्ती कार्यालय बरेली परमिंदर सिंह की ओर से उप जिलाधिकारी संभल को भेजे गए प्रपत्र में कहा गया है कि दो से दस मई के बीच संभल, बलरामपुर, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर व बरेली छह जिलों के पात्रों युवाओं के लिए भर्ती शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
इसमें सैनिक जीडी, सैनिक तकनीकी, सैनिक लिपिक, सैनिक स्टोर कीपर, नर्सिंग असिस्टेंट आदि की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा भारतीय मूल के गोरखा/ सिख व सिख (मजहबी/ रामदसिया) को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
भर्ती प्रक्रिया जाट रेजीमेंट सेंटर बरेली में संपन्न होगी। इसके लिए दो मई को हरदोई, तीन मई को शाहजहांपुर, चार मई को बरेली (बरेली, फरीदपुर, बहेड़ी तहसील), पांच मई को बरेली (नवाबगंज, मीरगंज, आंवला), छह मई को संभल जिले को लगाया गया है।
इसी तरह अन्य जिलों की भी पदों के अनुसार तारीखें तय की गई है। उप जिलाधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया की सही जानकारी तो विभागीय कार्यालय से भी की जा सकती है, नियमों व पदों की सही जानकारी के लिए भर्ती कार्यालय द्वारा भेजा गया प्रपत्र बोर्ड पर चस्पा करा दिया जाएगा।
जिससे जिले के युवाओं को भी थल सेना में भर्ती होकर देश की सेवा का मौका मिल सकेगा।