फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   youngman performs thirty yoga in only four minutes

विकलांग युवा ने किया साढे़ चार मिनट में 30 योगासन

Tue, 11 Dec 2012 09:17 AM IST
मथुरा/ब्यूरो
मथुरा/ब्यूरो Updated Tue, 11 Dec 2012 09:17 AM IST
विज्ञापन
youngman performs thirty yoga in only four minutes

हिम्मत न हारना कभी, जब तक है तनिक भी जान, मंजिल तेरी सरल है, जब साथी है स्वयं भगवान। उक्त संदेश दिया नोएडा से आए तेजस्वी शर्मा ने। पोलियो ग्रस्त इस बाल योगी ने जब अपनी कला दिखाई तो हर कोई दांतों तले उंगली दबा गया। ये नजारा था प्रदेश स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह का। यहां खिलाड़ियों में प्रेरणा पुंज प्रवाहित करने के लिए प्रदेश एसोसिएशन ने नोएडा के बाल योगी तेजस्वी शर्मा को गेस्ट ऑफ ऑनर बतौर परफॉरमर बुलाया।

विज्ञापन


एक पैर से विकलांग तेजस्वी ने संगीत की धुन पर मात्र साढ़े चार मिनट में योग के 30 कठिन आसन किए तो हर कोई दांतों तले उंगली दबा गया। इनमें एक पाद कटिस्पर्शासन, द्विपाद वृश्चिक आसन, पाद स्थासन, पश्चिमासन, वक्र आसन, पदमासन, भूनमन आसन, बजरंग आसन, टीडीओ और योग निंद्रा शामिल थे।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से बातचीत में उन्होंने बताया कि वो नोएडा के महर्षि विद्यानंद मंदिर में 12वीं के छात्र हैं। एक पैर के अभाव के बावजूद उन्होंने हौसला नहीं छोड़ा। उन्होंने योग में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक अपने नाम किए। वो वर्तमान में वर्ष 2012 के चैंपियन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तेजस्वी की उपलब्धियां
- 2012 में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हांगकांग में गोल्ड मेडल
- 2011 में विश्व योग प्रतियोगिता में स्वर्ण
- निजी चैनल के टैलेंट शो, इंडिया गॉट टैलेंट में प्रतिभाग किया
- समाज रत्न, संत कबीर रत्न से सम्मानित

रजनीकांत की कोरियोग्राफी लगाती है चार-चांद
तेजस्वी के साथ ग्रेटर नोएडा से आए कोरियोग्राफर रजनीकांत ठाकुर उनके योग आसनों में चार-चांद लगा देते हैं। बॉलीवुड स्टार प्रभु देवा की डांस कंपनी में कोरियोग्राफी करने वाले रजनीकांत गौतमबुद्ध नगर रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के सचिव भी हैं। वो तेजस्वी के विशेष सहयोगी के रूप में उनके साथ रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed