फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rape in Saharanpur - Younger brother Raped sister in law in Saharanpur

सुहागरात पर छोटे भाई को सौंपी बीवी, रेप

Fri, 10 Oct 2014 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर, बिजनौर Updated Fri, 10 Oct 2014 07:40 PM IST
विज्ञापन
Rape in Saharanpur - Younger brother Raped sister in law in Saharanpur

सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने सुहागरात को ही पत्नी को अपने भाई को सौंप दिया। विरोध करने पर उसे मारा पीटा गया। देवर ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

विज्ञापन


किसी तरह से चंगुल से छुटी विवाहिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई तो कोई सुनवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के माध्यम से उसने पति, देवर और सास के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पीड़िता हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली है। कोतवाली देहात में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह कुछ दिन पूर्व देहात कोतवाली क्षेत्र में रहने आई थी। वहां उसकी मुलाकात हनुमान नगर के अमित से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर महिला से मारपीट

Rape in Saharanpur - Younger brother Raped sister in law in Saharanpur

प्रेम प्रसंग में दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और फिर वह ससुराल पहुंची। यहां महिला का आरोप है कि सुहागरात को पति ने उसे अपने छोटे भाई के हवाले दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी दी गई।  देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कई दिन तक उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई।

एक दिन वह किसी तरह छुटकर देहात कोतवाली पहुंची और मामले की जानकारी दी। कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उसे भगा दिया। उसने कोर्ट की शरण ली। वहां से पति समेत ससुरालियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश हुए।

कोतवाली देहात प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति अमित, देवर सोनू और सास माया देवी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

भरी पंचायत से भाभी को ले भागा देवर

Rape in Saharanpur - Younger brother Raped sister in law in Saharanpur

बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में देवर-भाभी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को इस मामले को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई, जिसमें देवर-भाभी को भी बुलाया गया।

पति पंचायत से पत्नी को वापस दिलाने की मांग रहा था, लेकिन देवर-भाभी एक दूसरे को किसी भी कीमत पर छोड़ने को तैयार नहीं हुए। पंचायत ने देवर को जूते मारने का फरमान सुनाया, लेकिन इस पर महिला भड़क गई और पंचों को जमकर खरीखोटी सुनाई।

कुछ देर बाद ही दोनों भरी पंचायत से एक-दूसरे के हाथ में हाथ डालकर फरार हो गए। कुछ लोगों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। उधर, एसओ सत्येंद्रपाल सिंह का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed