कुंवारे मुस्लिम युवकों को नहीं मिलेगा वीजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपकी उम्र तीस साल से कम है, कुंवारे हैं और मुस्लिम पुरुष हैं तो फिर आपको इराक का तीर्थयात्री वीजा मिलना काफी मुश्किल हो सकता है।
इराक की सरकार द्वारा चलाई जा रही दो एजेंसियों में से एक 'अलशाया नसार ट्रैवल्स' ने टूर ऑपरेटर्स से कहा है कि वह ऐसे लोगों के पासपोर्ट स्वीकार न करें, जो कुंवारे हैं या फिर 30 साल से कम के हैं और बिना परिवार के यात्रा कर रहे हैं।
आपको बता दें कि इराक में अलशाया नसार ट्रैवल्स और फैज-ए-हुसैनी सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एजेंसियां हैं, जो वीजा प्रोसेसिंग की सुविधा देती हैं।
अलशाया नसार ट्रैवल्स की तरफ से यह सलाह कल्याण के चार युवाओं के द्वारा आईएसआईएस में शामिल होने के बाद आई है। ये सभी कुवांरे हैं, जिनकी उम्र 30 साल से कम है।
इतना ही नहीं, यह सभी तीर्थयात्री वीजा पर मई में इराक आए थे और अब आईएसआईएस में शामिल हो गए हैं। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसकी तरफ से टूर ऑपरेटर्स को इस तरह की कोई भी सलाह नहीं दी गई है।
तीर्थयात्री वीजा का हुआ गलत इस्तेमाल
23 मई को 26 तीर्थयात्रियों का एक समूह बगदाद गया था, जिनमें से चार लोग कुछ दिनों बाद ही अचानक गायब हो गए और आतंकी समूह आईएसआईएस में शामिल हो गए। इनके नाम आरिफ मजीद, फहाद शेख, अमन टंडेल और शाहिम टांकी हैं।
इनमें से आरिफ मजीद वापस आ गया था, जिससे इस समय नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी द्वारा पूछताछ की जा रही है। अलशाया नसार ट्रैवल्स का कहना है कि यदि वीजा के लिए शर्तें पहले से ही कड़ी कर दी जातीं तो तीर्थयात्री वीजा पर गए ये युवा आईएसआईएस में शामिल नहीं होते।