खुशखबरीः IAS बनने के मौके और आयुसीमा बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएएस, आईपीएस व आईएफएस जैसी अखिल भारतीय सेवाओं के लिए सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले प्रतियोगी छात्रों के लिए खुशखबरी। संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के मौके और आयुसीमा बढ़ा दी है।
अब सभी वर्ग के छात्रों को इस परीक्षा में शामिल होने के लिए दो और मौके दिए गए हैं। साथ ही सभी परीक्षार्थियों को आयुसीमा में छूट भी दी गई है।
इस फैसले से सिविल सेवा की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों को फायदा पहुंचने की उम्मीद है। आयोग ने वर्ष 2014 की सिविल सेवा परीक्षा की ताजा अधिसूचना में इस बात की जानकारी दी है।
आयुसीमा बढ़ाकर 21 से 32 वर्ष की गई
सामान्य वर्ग के छात्र चार की बजाय छह बार सिविल सेवा परीक्षा में बैठ सकेंगे जबकि परीक्षा में शामिल होने की 21 वर्ष से 30 वर्ष तक की आयुसीमा अब बढ़ाकर 21 से 32 वर्ष कर दी गई है।
वहीं, आयुसीमा के मामले में अन्य पिछड़ा वर्ग के परीक्षार्थियों को तीन साल व अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के छात्रों को पांच साल की छूट दी गई है। यूपीएससी ने फिलहाल परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम में भी कोई बदलाव नहीं किया है।
परीक्षा की रूपरेखा भी पूर्व की तरह प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार ही रहेगी। अधिसूचना के अनुसार, सिविल सेवा परीक्षा 2014 की प्रारंभिक परीक्षा 24 अगस्त को होगी।
परीक्षा में भाग लेने वालों की आयु एक अगस्त 2014 को 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस बार आईएएस, आईपीएस, आईएफएस समेत अखिल भारतीय सेवाओं कुल 1291 पदों के लिए यह परीक्षा होगी।