फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   you know about ness wadia?

नेस वाडिया की इन 10 बातों को जानकर चौंक जाएंगे आप

Wed, 25 Jun 2014 09:19 PM IST
Updated Wed, 25 Jun 2014 09:19 PM IST
विज्ञापन
you know about ness wadia?

नेस वाडिया को प्रीति जिंटा के ब्वॉय फ्रेंड के तौर पर जाना जाता रहा है।

विज्ञापन


प्रीति जिंटा और नेस वाडिया का जब 2009 में ब्रेकअप हुआ तब भी प्रीति और नेस को खूब सुर्खियां मिलीं।

लेकिन क्या आप जानते हैं नेस वाडिया को? कौन हैं नेस वाडिया?

किस परिवार से है उनका ताल्लुक और भारत में उनका उद्योग कितना बड़ा है?

जानिए नेस वाडिया के बारे में अहम बातें

you know about ness wadia?

- नेस वाडिया का ताल्लुक मोहम्मद अली जिन्ना से है जो पाकिस्तान के संस्थापक थे। नेस वाडिया जिन्ना के पड़नाती हैं। जिन्ना की बेटी दीना की शादी वाडिया खानदान में हुई। नुस्ली वाडिया दीना वाडिया के बेटे हैं और नुस्ली वाडिया के बेटे हैं नेस वाडिया।

- नेस वाडिया के अरबपति पिता नुस्ली वाडिया, वाडिया ग्रुप्स कंपनी के मालिक हैं। उनकी मां मौरीन वाडिया एक फैशन मैगजीन ग्लैडरैग्स की मालकिन हैं जिन्होंने मैनहंट कॉंन्टेस्ट और ग्लैडरैग्स मेगा मॉडल जैसी प्रतिस्पर्धाओं की शुरुआत की।

- मौरीन वाडिया एक बार चर्चा में तब आईं जब उन्होंने यह बयान दिया कि मेरा बेटा जेब्रा से शादी करे या जिंटा से करे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटानिया कंपनी के डायरेक्टर हैं नेस

you know about ness wadia?

- वाडिया ग्रुप कंपनीज में काफी इंडस्ट्रीज हैं जिनमें से एक है ब्रिटानिया इंडस्ट्री। नेस इस कंपनी के डायरेक्टर हैं। ब्रिटानिया एक भारतीय कंपनी है और यह बिस्कुट, रस्क, ब्रेड, केक्स, और डेयरी प्रोडक्ट्स बनाती और बेचती है। पिछले साल ब्रिटानिया कंपनी का टर्न ओवर 6800 करोड़ रुपए था। सलमान खान ब्रिटानिया कंपनी के 'टाइगर' बिस्कुट्स के ब्रांड एम्बेसडर हैं।

- वाडिया ग्रुप कंपनीज में एक और कंपनी शामिल है बॉम्बे डाइंग जिसका नाम काफी प्रसिद्ध है। यह वाडिया ग्रुप की प्रमुख कंपनी है और यह कपड़े बनाती है। इसका कपड़ा देश और विदेश में बेचा जाता है। पिछले साल इस कंपनी का टर्न ओवर 2600 करोड़ रुपए था।

- नेस वाडिया काफी सारे संगठन में भी सक्रिय रहे हैं जैसे 'फिक्की' जहां पर वह महाराष्ट्र राज्य परिषद के चेयरमैन रह चुके हैं।

विज्ञापन

आईपीएल टीम किंग्स एलेवन पंजाब के सह मालिक हैं

you know about ness wadia?

- वाडिया ग्रुप में 'गो एयरलाइंस' का नाम भी शामिल है। यह भारत की पांचवीं बड़ी एयरलाइन है और यह देश के 21 शहरों में उड़ान भरती है। इस कंपनी को नेस वाडिया के छोटे भाई जहांगीर वाडिया चलाते हैं। एक समय में प्रीति जिंटा इस एयरलाइन की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं। गो एयरलाइंस में टोटल 19 विमान हैं।

- नेस वाडिया पारसी हैं और वह पारसी प्रथा को बढ़ावा देने के लिए जरूरतमंद पारसी परिवारों की मदद करने के लिए मुंबई में 'नौरोज जी नूसीरवानजी वाडिया ट्रस्ट और रुस्तोम जी नौरोज जी ट्रस्ट' चलाते हैं। ट्रस्ट के अलावा वाडिया ग्रुप में पुणे वाडिया कॉलेज, नेस वाडिया फाउंडेशन जैसे संस्थान भी शामिल हैं।

- नेस वाडिया आईपीएल टीम किंग्स एलेवन पंजाब के सह मालिक हैं और उनके साथ प्रीति जिंटा भी इस टीम की साझीदार हैं।

- नेस वाडिया का बॉलीवुड कनेक्शन भी काफी मज़बूत है। सलमान खान, सैफ अली खान, करण जौहर से लेकर कई बड़े कलाकारों के अच्छे दोस्त हैं। हालांकि बॉलीवुड पार्टियों में नेस बहुत कम ही नजर आते हैं। आखिरी बार वह करण जौहर की जन्मदिन पार्टी में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed