फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   You have to debt Loan of rupee 44 095

आप पर है 44,095 रुपए का कर्जा, कौन चुकाएगा इसको?

Mon, 27 Jul 2015 09:48 AM IST
Updated Mon, 27 Jul 2015 09:48 AM IST
विज्ञापन
You have to debt Loan of  rupee 44 095

सरकार के द्वारा विकास के मद में हो रहे खर्च से प्रति व्यक्ति कर्ज बोझ लगातार बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2013-14 में देश में प्रति व्यक्ति कर्ज जहां 41,129 रुपये था वहीं 2014-15 में यह 2,966 रुपये बढ़ कर 44,095 रुपये हो गया है।

विज्ञापन


सरकार के खातों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, इस कर्ज बोझ में कई तरह के बाहरी और आंतरिक ऋण और अन्य देनदारियां शामिल हैं।

बेहतर विकास दर हासिल करने के लिए किया गया अधिक खर्च प्रति व्यक्ति कर्ज में हुए इजाफे की प्रमुख वजह है। वर्ल्ड बैंक के इंटरनेशनल डेट स्टेस्टिक्स 2015 के अनुसार, 20 विकासशील देशों की सूची में सबसे ज्यादा कर्ज में डूबने के मामले में भारत चौथे स्थान पर आ गया है।

विज्ञापन

बकाया देनदारी है 68.95 लाख करोड़ रुपये

You have to debt Loan of  rupee 44 095

साल 2012-13, 2013-14 और 2014-15 में सरकारी खाते से घरेलू कर्ज देनदारी के भुगतान के तौर पर क्रमश: 4.04 लाख करोड़ रुपये, 4.85 लाख करोड़ रुपये और 5.56 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

साल 2012-13, 2013-14 और 2014-15 में विदेशी कर्ज के भुगतान के मद में  क्रमश: 37.2 लाख डॉलर, 36.6 लाख डॉलर और 38.9 लाख डॉलर का भुगतान किया गया। 31 मार्च 2015 के अनुसार, बकाया देनदारी 68.95 लाख करोड़ रुपये की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed