फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   you have given honour to mahatama gandhi

'आपने महात्मा गांधी को सम्मानित किया है'

Mon, 25 Aug 2014 04:01 PM IST
Updated Mon, 25 Aug 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
you have given honour to mahatama gandhi

निर्देशक रिचर्ड एटेनबरा की फ़िल्म 'गांधी' को साल 1983 में दो श्रेणियों में ऑस्कर पुरस्कार मिला था। एटेनबरा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड मिला था जबकि गांधी को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का। एटेनबरा ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद कहा, "सही मायनों में इसके ज़रिये आपने गांधी को सम्मानित किया है। वह लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत थे।"

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मुझे उनमें जो सबसे असाधारण बात लगती है वह यह है कि गांधी आज भी प्रेरणा के स्रोत हैं। आपके महान नायक मार्टिन लूथर किंग जूनियर को भी महात्मा गांधी से ही प्रेरणा मिली थी।"
विज्ञापन


ब्रिटेन निदेशक ने कहा, "पोलैंड के राष्ट्रवादी नेता लैक वलेसा ने जेल से निकलने के बाद कहा था कि वह पहले जो कुछ कर रहे थे उससे कुछ नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि मानवीय गरिमा और शांति पाने का एक ही रास्ता है और वह है गांधी का रास्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति का रास्ता

you have given honour to mahatama gandhi

उन्होंने कहा, "गांधी ने कहा था कि हमें उस तरीक़े के बारे में सोचना चाहिए जिसके माध्यम से हम अपनी समस्याएं सुलझाना चाहते हैं। 20वीं शताब्दी में हम जिस तरह से मानवीय गरिमा को तलाश कर रहे हैं उससे अंतत: हम एकदूसरे का सिर उड़ा देंगे।"

एटेनबरा ने कहा, "गांधी ने हमें इस तरीके पर पुनर्विचार करने को कहा था। उन्होंने कहा था कि अगर हम अहिंसा के रास्ते पर चलें तो समस्याएं सुलझाने का तरीका उससे अलग होगा जो हम आज अपना रहे है। मुझे लगता है कि उनके पास दुनिया में सभी के लिए कुछ न कुछ संदेश था। उन्होंने कहा, "सही मायनों में आपने गांधी और उनके शांति के संदेश को सम्मानित किया है।"

एटेनबरा ने कहा, "मुझे अफ़सोस है कि इस मौक़े पर मेरे दोस्त मोती कोठारी मौजूद नहीं हैं जिन्हें यह फ़िल्म समर्पित है और जिन्होंने मुझे इस फ़िल्म को बनाने का आइडिया दिया था।"

एटेनबरा जब अवॉर्ड लेने मंच पर पहुंचे तो पृष्ठभूमि में गांधी के प्रिय भजन 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम भज प्यारे तू सीताराम' की धुन बज रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed