फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   you did not know coffee's great benefit

रोज कॉफी पीने का यह फायदा जानकर खुशी से उछल पड़ेंगे आप

Tue, 12 May 2015 10:31 AM IST
Updated Tue, 12 May 2015 10:31 AM IST
विज्ञापन
you did not know coffee's great benefit

कहते हैं कि अति हमेशा खराब होती है और कॉफी के बारे में तो यह बात सोलह आने सच साबित हुई है। अक्सर ये खबरें आती रहती हैं कि कॉफी से कैंसर को भगाने में मदद मिलती है या फिर इसके उलट कॉफी हमारी सेहत के लिए नुकसानदेह होता है।

विज्ञापन


मगर, आज दुनिया के तमाम शोध से यह बात सामने आ चुकी है कि अगर कॉफी को संतुलित मात्रा में और सही तरीके से लिया जाए तो यह हमेशा फायदेमंद होती है। बशर्ते कि इसे सिर्फ कॉफी के तौर पर ही इस्तेमाल किया जाए।
विज्ञापन


होता यह है कि अक्सर लोग कॉफी में ज्यादा मात्रा में चीनी और दूध मिला लेते हैं या फिर क्रीमी कॉफी पीते हैं, जो शायद उनकी सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इससे शरीर में कॉर्बोहाइड्रेट और फैट की मात्रा बढ़ जाता है, जिसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 लाख 70 हजार लोगों पर किया गया शोध

you did not know coffee's great benefit

कुल मिलाकर अगर आप हल्की या बगैर चीनी के रोजाना तीन से चार कप ब्लैक कॉफी पीते हैं तो यह आपकी सेहत को दुरुस्त रखेगी। इस पर दुनिया भर के वैज्ञानिकों की आम राय है।

अब अगर बात दिल की बीमारियों के संबंध में की जाए तो कई शोध में यह कहा गया है कि अगर दिनभर में दो से तीन कप ही कॉफी यानी थोड़ी मात्रा में ही ली जाए जाय तो इससे दिल का दौरा पड़ने या फिर दिल से जुड़ी बाकी बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है।

वहीं जो लोग दिनभर में तीन-चार कप से ज्यादा कॉफी पीते हैं तो उनमें ऐसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। 12 लाख 70 हजार लोगों पर किए गए 36 शोधों में ये बातें सामने आई हैं।

मिथक में कोई सच्चाई नहीं

you did not know coffee's great benefit

मिथ: कॉफी पीने से बच्चों की विकास रुक जाता है। जबकि हकीकत में शोधों में इस बात को खारिज किया जा चुका है कि कॉफी की वजह से बच्चों का वजन या लंबाई नहीं बढ़ती है।

मिथ: रोजाना कॉफी पीने से सेहत खराब होती है। जबकि इसके उलट हर दिन कॉफी पीना आपको तरोताजा रखने में मदद देता है और आपकी सेहत भी अच्छी रहती है।

डायबिटीज का खतरा कम
2014 में 11 लाख लोगों पर हुए 28 शोधों से यह बात सामने आई है कि रोजाना सीमित मात्रा में कॉफी पीने वाले लोगों में टाइप टू डायबिटीज का खतरा काफी कम हो जाता है।

वहीं, 11 शोधों में 480,000 लोगों पर किए गए शोध में कहा गया कि अगर रोजाना दो से चार कप कॉफी पी जाए तो ऐसे लोगों में स्ट्रोक का खतरा काफी कम हो जाता है। जबकि जो लोग बिल्कुल भी कॉफी नहीं पीते, उनमें यह खतरा बरकरार रहता है।

यह शोध  किया गया है। लिवर कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। स्तन कैंसर और फेफड़ों के कैंसर में थोड़ी मात्रा में कॉफी पीना मददगार साबित हो सकता है।

कई शोध में तो यह पाया गया कि फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित जो लोग थोड़ी मात्रा में कॉफी पीते रहे हैं उनके फेफड़ों के खराब होने की दर में गिरावट देखी गई। पार्किंसन और अल्जाइमर की बीमारियों में भी कॉफी काफी फायदेमंद पाई गई। का खतरा कम हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed