फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   you can travel to mars for 500000 dollar a trip

अब मंगल ग्रह की सैर को हो जाइए तैयार

Tue, 27 Nov 2012 08:14 PM IST
नई दिल्ली/लंदन/एजेंसी
नई दिल्ली/लंदन/एजेंसी Updated Tue, 27 Nov 2012 08:14 PM IST
विज्ञापन
you can travel to mars for 500000 dollar a trip

अंतरिक्ष ही नहीं जनाब अब मंगल ग्रह की सैर के लिए भी तैयार हो जाइए। अंतरिक्ष यात्रा की सेवा मुहैया कराने वाली स्पेस एक्स कंपनी ने अब अगले दो दशकों में 80 हजार लोगों को सुदूर मंगल ग्रह की यात्रा कराने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


कंपनी के संस्थापक एलन मस्क ने इस संबंध में विस्तृत योजना घोषित की है। एलन के अनुसार प्रति व्यक्ति मंगल ग्रह की यात्रा के लिए पांच लाख डॉलर (करीब 27712500 रुपए) का टिकट होगा। हर चक्कर में 10 लोगों को लाल ग्रह भेजा जाएगा। एलन वह पहले उद्यमी हैं जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पर सबसे पहले अपना अभियान भेज रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा मंगल ग्रह पर आप ऐसी परिस्थिति पैदा कर सकते हैं जिससे आप वहां रह सकें और यह एक बड़ी बात होगी। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार एलन ने यह ऐलान स्थित ‘रॉयल एरोनॉटिकल सोसाइटी’ में किया। रिपोर्ट के अनुसार एलन ने अपनी मुश्किल लेकिन संभव योजना का विवरण पेश करते हुए कहा कि पहली यात्रा पर अधिकतम 10 लोगों को ही रवाना किया जाएगा, प्रति टिकट पांच लाख डॉलर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस यात्रा का टिकट कम रखे जाने की ही जरूरत है जिससे अधिक लोग यात्रा के लिए जरूरी राशि जुटा सकें। रिपोर्ट में कहा गया है कि मंगल ग्रह के यात्रियों के साथ ऐसे उपकरण और आवश्यक सामग्री भेजी जाएगी जिससे खाली पड़े धूल भरे मंगल ग्रह पर टिकाऊ आवास बनाए जा सकें। इसके लिए तैयारी शुरू की जा चुकी है, पारदर्शी गुंबद बनाने की प्रक्रिया शुरू हो होनी है जिसमें पानी की एक सतह होगी और जो सूर्य की गर्मी से बचाएगी।


निजी कंपनी स्पेस एक्स के सीईओ एलन ने दावा किया कि कार्बन डाईआक्साइड की मदद से मंगल ग्रह पर फसल उगाई जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार मंगल पर ऐसे उपकरण भेजे जाएंगे जो वहां वातावरण में प्राकृतिक रूप से मौजूद नाइट्रोजन, कार्बन डाईआक्साइड और सतह पर बर्फ के रूप में मौजूद पानी से खाद, मीथेन और आक्सीजन गैस तैयार कर सकें। एलन के अनुसार मंगल पर मानव की मौजूदगी की योजना अगले 15 से 20 सालों में साकार हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed