इन 4 तरीकों से आप भी कर सकते हैं नेपाल की मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल को आपदा से उबारने के लिये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मदद हो रही है। यूनिसेफ और रेडक्रास जैसी संस्थाएं लोगों से मदद में आगे आने की अपील कर रही हैं। एक तरफ यूनिसेफ नेपाल के बच्चों के मदद के लिए आगे बढ़ रहा है, वहीं रेडक्रास भी आपदा में फंसे लोगों की मदद करने के लिए फण्ड इकट्ठा कर रही है।
डॉक्टर्स विदाउट बार्डर नाम की डाक्टरों की संस्था भी नेपाल के मदद में आगे आई है। इस संस्था की इमरजेंसी टीम लोगों की मदद कर रही है।
प्रधानमंत्री राहत कोष में कर सकते हैं दान
अगर आप मदद करना चाहतें हैं तो आप प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर सकतें हैं। राहत कोष में दान करने के लिये आप https://pmnrf.gov.in/ पर जाकर भी दान कर सकते हैं।
अगर आप नेपाल सरकार को राहत कोष में मदद करना चाहतें हैं तो आप Everest Bank Ltd के खाता संख्या 00100105200270 में अपनी राशि जमा करवा सकते हैं।
गैर सरकारी संगठनों की मदद से
नेपाल की मदद करने के लिए गैर सरकारी संस्थाएं आगे आ रही हैं। दिल्ली में रहने वाले लोग गूंज जैसी विभिन्न एनजीओ संस्थाओं में अपने रिलीफ कलेक्शन को दान कर सकतें हैं।
दिल्ली के तिलक नगर में रहने वाले तेजिंदर बग्गा नेपाल में लोगों की मदद करने के लिए बिस्किट, कपड़े, दवाईयां और अन्य आवश्यक आवश्यकताओं की वस्तुएं इकट्ठा कर रहें हैं।आप इनसे 9818737573 पर संपर्क कर सकतें हैं। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने भी लोगों से मदद के लिए आगे आने की अपील की है।
सोशल मीडिया भी मदद में आगे
इस त्रासदी में पीड़ितों की मदद के लिए फेसबुक और गूगल भी आगे आया है। आप जैसे ही अपना फेसबुक लॉग-इन करेंगे तुरंत डोनेट करने का ऑप्शन नजर आयेगा।
वहीं गूगल अपने 'गूगल पर्सन फाइंडर' नामक एप से खोये हुए लोगों को ढूढ़ने में मदद करने की अपील की है।