फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   you can fill your stomach in rs 1, it depends on what you eat says farooq abdullah

'एक रुपए में भी मिल सकता है भर पेट खाना'

Fri, 26 Jul 2013 11:36 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 26 Jul 2013 11:36 AM IST
विज्ञापन
you can fill your stomach in rs 1, it depends on what you eat says farooq abdullah

योजना आयोग के गरीबी के नए पैमाने के बचाव में कांग्रेस के सहयोगी दल भी उतर आए हैं। राज बब्बर और रशीद मसूद के बाद अब केंद्रीय मंत्री फारुक अब्दुल्ला ने भर पेट खाने की नई कीमत तय की है।

विज्ञापन


'मुंबई में 12 रुपए में भरपेट खाना'
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि यदि इच्छा हो तो एक रुपए में पेट भर खाना खाया जा सकता है।

फारुक का कहना है, 'आप एक रुपए में भी भर पेट खाना खा सकते हैं और 100 रुपए में भी, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप खाना क्या चाहते हैं।'   

गुरुवार को योजना आयोग के पैमाने को सही साबित करने में जुटे कांग्रेसी नेता राज बब्बर और रशीद मसूद ने भी ऐसे ही तर्क दिए थे।

राज बब्बर ने मुंबई में महज 12 रुपए में भरपेट भोजन मिलने का दावा किया था तो रशीद मसूद ने कहा था कि दिल्ली में तो महज पांच रुपए में ही गरीब का पेट भरने के लिए पर्याप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 रुपया कमाने वाला गरीब नहीं

कांग्रेस नेताओं के तर्कों की कड़ी आलोचना हुई थी। विपक्ष ने भी उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई थी। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी ने कहा था कि कांग्रेस के हाईटेक नेता ‘ई फूड’ की बात कर रहे हैं।

डॉ जोशी ने कहा कि छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु जैसे कुछ ऐसे राज्य हैं जरूर हैं, जहां पांच रुपए में भरपेट भोजन की सरकार ने व्यवस्था कराई है। इनमें कांग्रेस की एक भी सरकार नहीं है।

माकपा नेता सीताराम येचुरी ने इसे मूर्खतापूर्ण और अमानवीय बताते हुए कहा कि सरकार गरीबों का मखौल उड़ा रही है।

सरकार की हर योजना के अलग गरीब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed