फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   yogi adiyanath blams muslims for riots.

योगी आदित्यनाथ के बिगड़े बोल पर राजनीतिक उबाल

Sun, 31 Aug 2014 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 31 Aug 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
yogi adiyanath blams muslims for riots.

गोरखपुर के भाजपा सांसद और फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ के संप्रदाय विशेष के खिलाफ बिगड़े बोल ने कुछ राज्यों में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव से पहले राजनीति में उबाल ला दिया है। पहले ही दो विवादित वीडियो सामने आने से चौतरफा घिरे योगी ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव के प्रचार की कमान मिलने के बाद यह कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया है कि जहां मुस्लिम समुदाय की संख्या जितनी ज्यादा है वहां उतने ही बड़े दंगे होते हैं।

विज्ञापन


इस बयान को लेकर विपक्ष ने योगी और भाजपा पर तीखा हमला बोल दिया है। सपा ने उपचुनाव में योगी के प्रचार करने पर ही रोक लगाने की मांग कर दी है, जबकि कांग्रेस ने बयान को संविधान के खिलाफ बताते हुए योगी को ढोंगी और आतंकवादी करार दिया है। भाकपा ने उपचुनाव में ध्रुवीकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा है कि ऐसे बयानों से साफ हो गया है कि भाजपा मुसलमानों से नफरत करती है।
विज्ञापन


वहीं, भाजपा ने योगी के बयान से किनारा कर लिया है। पार्टी ने जहां उन्हें दंगे को किसी धर्म विशेष से न जोड़ने की नसीहत दी है, वहीं सपा पर उत्तर प्रदेश में दंगा कराने का आरोप लगाया है। पार्टी के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि दंगों को धर्म या जाति से जोड़ना बहुत गलत है। दंगाइयों का कोई मजहब नहीं होता। मालूम हो कि योगी के इस बयान से पहले दो आपत्तिजनक वीडियो सामने आने पर उनके खिलाफ अल्पसंख्यक आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले थे योगी

yogi adiyanath blams muslims for riots.

मुसलमानों की संख्या जहां भी 10 फीसदी से ज्यादा है, वहीं दंगे होते हैं। जहां इनकी संख्या 35 फीसदी से ज्यादा है वहां गैर मुस्लिमों के लिए कोई जगह नहीं है। अगर वह हममें से एक को मारेंगे तो यह उम्मीद रखना छोड़ दें कि वह सुरक्षित रहेंगे। अगर वह शांति से नहीं रहते हैं तो हम उन्हें सिखाएंगे कि शांति से कैसे रहा जाता है। हमले और जबरन धर्मांतरण के मामले में हिंदू समुदाय मुसलमानों को अब जैसे को तैसा के अंदाज में जवाब देगा। संन्यासी के तौर पर मैं ऐसी असुर शक्तियों को दंडित कर सकता हूं। यदि मेरे एक हाथ में माला है तो दूसरे में भाला है।

कांग्रेस के राशिद अल्वी ने योगी के बयान पर कहा कि ऐसी भाषा किसी योगी की हो ही नहीं सकती। योगी ढोंगी हैं और देश में सांप्रदायिक उन्माद फैलाने के लिए आतंकवादियों की भाषा बोल रहे हैं। उनका बयान संविधान का अपमान है।

सपा के नरेश अग्रवाल बोले, भाजपा हमेशा से बांटने की राजनीति करती है। योगी का आपत्तिजनक बयान इसका उदाहरण है। उपचुनाव के दौरान योगी के चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा देनी चाहिए।

भाकपा के डी राजा ने कहा कि ये बेतुका बयान है। इससे साफ होता है कि भाजपा मुसलमानों से दिल से नफरत करती है। वोटों के ध्रुवीकरण के लिए योगी देश भर में सांप्रदायिक उन्माद खड़ा करने के भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed