फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   yogi adityanath said mulayam singh yadav dhritarashtra

योगी ने मुलायम को कहा 'धृतराष्ट्र', आजम को चेताया

Mon, 08 Sep 2014 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर, मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर, मैनपुरी Updated Mon, 08 Sep 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath said mulayam singh yadav dhritarashtra

भाजपा के फायर ब्रांड नेता व गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा भारत को आतंकवाद की धरती नहीं बनने देगी। आतंकवादियों को ओसामा बिन लादेन की तरह बिल में घुसना होगा। भाजपा दंगे रोकती है और दंगाइयों को ठिकाने लगाने का भी काम करती है।

विज्ञापन


सपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार को प्रदेश की 21 करोड़ जनता की नहीं, जेल में बंद अलकायदा व हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों की चिंता है। उन्होंने सपा को परिवारवादी पार्टी व सपा मुखिया को धृतराष्ट्र बताया।
विज्ञापन


योगी ने कैबिनेट मंत्री आजम खान पर हमला बोलते हुए कहा कि आजम खान बिजनौर के मंडावर में जोधा अकबर की कहानी सुनाकर और लव जेहाद को पाक बताकर गलतफहमी न रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगी ने आजम पर बोला हमला

yogi adityanath said mulayam singh yadav dhritarashtra

रविवार को यहां एक सभा में भाजपा प्रत्याशी हेमेंद्रपाल सिंह के लिए वोट की अपील करने आए योगी आदित्यनाथ ने कहा यूपी अपनी पहचान खो चुका है। पिछले ढाई साल में मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत 450 दंगे व सांप्रदायिक झड़पें हो चुकी हैं। सपा की तुष्टिकरण की नीति से वर्ग विशेष के लोग दंगे कर रहे हैं। हिंदू कभी दंगे नहीं करता है।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार हाईकोर्ट के आदेश नहीं मानती है। गन्ने का भुगतान नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। सरकार जज्बातों और संकल्प से चलती है। सपा सरकार के सारे संकल्प खत्म हो चुके है, अब जनता के लिए भाजपा ही विकल्प है।

बिजनौर को विदुर की धरती बताते हुए कहा कि विदुर नीति पांच हजार साल से प्रासंगिक है। उपचुनाव में धृतराष्ट्र, दुर्योधन व दुशासन को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। राम की तुलना बाबर व भगवान कृष्ण की तुलना औरंगजेब से करने वाले सत्ता में बैठे हैं।

आजम मुजफ्फरनगर जिले में घुसकर दिखाएं: सुरेश राणा

yogi adityanath said mulayam singh yadav dhritarashtra

योगी ने कैबिनेट मंत्री आजम खान पर भी हमला बोला, कहा- हम महाराणा प्रताप व शिवाजी की परंपरा को मानते हैं। हमारी परंपरा लेने की है, देने की नहीं। योगी ने कहा कि वे सांई के विरोध में नहीं हैं और न ही मंदिरों से मूर्ति हटाने का समर्थन करते हैं।

सांसद ने यह भी कहा
थानाभवन के विधायक व बिजनौर के प्रभारी सुरेश राणा ने कहा कि भारत माता को डायन कहने वाले नेता प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उन्होंने आजम खान पर दंगे भड़काने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि आजम खान मुजफ्फरनगर जिले में घुसकर दिखाएं। कहा कि बिजनौर में रुचि वीरा से नहीं बल्कि भाजपा का चुनाव आजम खान से है।

'भाजपा रच रही है दंगों की साजिश'

yogi adityanath said mulayam singh yadav dhritarashtra

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश में दंगे कराने की साजिश रच रही है। एक महत्वपूर्ण एजेंसी ने प्रदेश सरकार को ऐसी रिपोर्ट दी है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ लोकसभा की सीट बचाए रखने के लिए मैनपुरी छोड़ना मजबूरी थी। यह भी कहा कि सीट छोड़ी है, मैनपुरी को कभी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने मैनपुरी सीट से पार्टी प्रत्याशी तेज प्रताप के लिए लोगों से वोट मांगे।

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार अपने सियासी गढ़ में आए मुलायम सिंह ने रविवार को तीन जनसभाओं को संबोधित किया। कोसमा चौराहा, किशनी और भोगांव की सभाओं में सपा मुखिया ने कहा कि नौजवानों को नौकरी, किसानों को सुविधाएं और देश की सीमाएं सुरक्षित करने जैसे वादों के बल पर सत्ता में आई मोदी सरकार अब तक कुछ नहीं कर पाई। सरकार के सौ दिन पूरे होने पर दिखने लगा है कि भाजपा ने झूठ के बल पर सत्ता हासिल की है।

उन्होंने कहा कि स्वार्थ के लिए भाजपा बड़ा खतरनाक खेल भी खेल सकती है। सपा मुखिया ने कहा कि चीन द्वारा सीमा पर कब्जाई भूमि को छुड़ाने की बात हो या महंगाई या भ्रष्टाचार पर अंकुश, मोदी सरकार वादे पर खरी नहीं उतरी। मोदी के शपथ लेने के बाद ही 20 फीसदी महंगाई और बढ़ गई। उपचुनाव में रिकार्ड जीत पूरे प्रदेश को संदेश देगी कि मैनपुरी की जनता का विश्वास सपा के प्रति और बढ़ा है। तेज प्रताप को प्रत्याशी बनाने का निर्णय जिले की जनता की मांग पर ही लिया गया था। अब जनता की जिम्मेदारी है कि तेज प्रताप को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने का काम करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed