आजम को आदित्यनाथ ने ये क्या कह डाला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर से सांसद महन्त आदित्यनाथ ने कहा कि आजम खान कौवा हैं और सपा को सुखा देंगे। उन्होंने कहा कि आजम को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। उनका व्यक्तित्व ऐसा नहीं है कि उन्हें थोड़ी भी तवज्जो दी जाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी पर आदित्यनाथ ने यह प्रतिक्रिया दी। मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि आजम वो कौवा हैं जो जिस पेड़ पर बैठता है, उसे ही सूखा देता है।
मोदी पर आजम की एक और टिप्पणी पर सदर सांसद ने कहा कि बच्चों को जन्म तो जानवर भी देते हैं।
मोदी पर आजम ने की यह टिप्पणी
सूबे के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खान का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संकीर्ण मानसिकता की सियासत कर रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए आजम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाही इमाम मौलाना बुखारी और सांसद साक्षी महराज पर सधे शब्दों में निशाना साधा।
आजम खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद के पर्व पर मुबारकबाद तक नहीं दी। ऐसे में उनकी व भाजपा की संकीर्ण मानसिकता उजागर हो गई है। उन्होंने कहा कि ऐसा राजा सर्वसमाज का हो ही नहीं सकता।
भाजपा सांसद साक्षी महराज के बयान पर आजम ने दो टूक शब्दों में कहा कि सांसद साधु के भेष में बहरुपिया हैं। भाजपा ने उनको टिकट देकर अपनी मानसिकता जाहिर की है। आजम खान ने कहा कि इन सभी को आने वाले चुनावों में जनता सीधे वोट कर जवाब देगी।