फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Yoga will increase Tourism in India

योग के प्रचार-प्रसार से भारत में बढ़ेगा योग पर्यटन

Sat, 20 Jun 2015 10:57 AM IST
Updated Sat, 20 Jun 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
Yoga will increase Tourism in India

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार का योग पर फोकस बढ़ने और कॉरपोरेट सेक्टर में तनाव से निपटने के लिए पारंपरिक भारतीय तरीकों के प्रति जागरूकता बढ़ने से योग ट्रेनिंग में नौकरियों के अवसर में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


एक एसोचैम पेपर के मुताबिक अगले कुछ वर्षों में योग प्रशिक्षकों की मांग में सालाना 30-35 फीसदी की दर से बढ़ोत्तरी होगी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसी पहल ने वैश्विक स्तर पर योग को लेकर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ जीवनशैली से जुड़े तनाव के कारण अधिक से अधिक लोग योग को अपना रहे हैं । इसके लिए प्रशिक्षित शिक्षक की जरूरत होती है।

तनाव के कारण अधिक से अधिक लोग अपना रहे हैं योग

Yoga will increase Tourism in India

एसोचैम हेल्थ काउंसिल द्वारा तैयार किए गए पत्र के मुताबिक आयोजनों जैसे इंटरनेशनल योगा डे जैसे आयोजनों से भारत में योग पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मौजूदा समय में दुनिया भर में करोड़ों लोग योग का अभ्यास करते हैं।

एसोचैम के जनरल सेक्रेटरी  डीएस रावत का कहना है कि योग हेल्थ क्लिनिक्स, आयुर्वेद रिजॉर्ट, हॉलीडे कैंप, कॉरपोरेट ट्रेनिंग आदि के रूप में अरबों डॉलर का बाजार मुहैया करा सकता है।

पेपर के मुताबिक बेरोजगारी ऊंची दर और आधुनिक जीवन में हर रोज बढ़ते दबाव से यह आश्चर्यजनक नहीं है कि योगा शिक्षक की मांग में बड़े पैमाने पर इजाफा हुआ है।


दक्षिण भारत योग का अभ्यास करने में आगे

Yoga will increase Tourism in India

एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) द्वारा कराए गए प्रीवेंटिव सर्वे से पता चला है कि दक्षिण भारत योग का अभ्यास करने में आगे है।

यहां 30-70 वर्ष आयु समूह के 15 फीसदी लोग दूसरे क्षेत्रों की तुलना में प्रीवेंटिव हेल्थकेयर के उपाय अपना रहे हैं। पश्चिमी क्षेत्र को पूरब और उत्तर पूर्व के बाद तीसरे स्थान पर पंजीकृत किया गया।

योग शिक्षक/ थेरेपिस्ट के तौर पर कैरियर नई पीढ़ी के पेशे के तौर पर उभर रहा जो ग्लैमर और जीवन स्तर को लगातार ऊपर उठाने की संभावनाओं से भरपूर है।

पेपर के तहत योग दुनिया भर में लोकप्रिय हो रहा है और प्रशिक्षित योग शिक्षकों की कमी है। हाल के आंकड़ों से खुलासा हुआ है कि कॉरपोरेट और कारोबारी कंपनियां अपने कर्मचारियों में तनाव की समस्या से जूझ रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed